फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The nephew had killed the uncle for abusing the mother

मां से गाली-गलौज करने पर भतीजे ने की थी चाचा की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
The nephew had killed the uncle for abusing the mother
पुलिस गिरफ्त में हत्याकांड के तीनों आरोपी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। दस सितंबर को अटेला कलां में चरवाहे की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्याकांड को मृतक के भतीजे ने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्याकांड के साजिशकर्ता समेत उसके दो साथियों को काबू कर रिमांड पर लिया था। उस दौरान उन्होंने हत्याकांड के षड्यंत्र का खुलासा किया। हत्याकांड के मुख्य आरोपी अनिल ने खुलासा किया कि उसके चाचा सुंदर ने सुबह उसकी मां के साथ गाली-गलौज की थी और इसका बदला लेने के लिए ही उसने अपने भाई के साथ मिलकर हत्या की थी।
विज्ञापन

अटेला कलां निवासी सुमन ने 10 सितंबर को बाढड़ा थाने में पति सुंदर की हत्या करने की शिकायत दी थी। सुमन ने बताया था कि उसके ससुर देशराज को उसका पति सुंदर खेत में एक पेड़ के समीप लहूलुहान मिला था। सिविल अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शिकायत में सुमन ने हत्याकांड का शक अपने परिवार के ही सदस्यों पर जताया था। इस हत्याकांड को सुलझाते हुए पुलिस ने 15 सितंबर को गोकल निवासी अजय और दलुराम उर्फ रवि को गिरफ्तार किया था। उन्हें अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया था। 17 सितंबर को पुलिस ने इस मामले में तीसरे आरोपी अनिल को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अनिल को भी कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि के दौरान अनिल ने बताया कि उसकी मां सावित्री से चाचा सुंदर ने सुबह गाली-गलौज की थी और इसका बदला लेने के लिए उसे सबक सिखाने की योजना बनाई थी। योजना के अनुसार उसने अजय, दलुराम उर्फ रवि, आशीष, राहुल, साहिल वासी सांतौर को फोन करके बुलाया था। अजय, रवि, आशीष, राहुल व साहिल उसे गांव से बाहर मिले थे।
विज्ञापन

सुखविंद्र ने की थी रेकी
आरोपी अनिल ने बताया कि हत्याकांड से पहले सुखविंद्र उर्फ धोलिया ने उसके चाचा सुंदर की रेकी की थी। सुखविंद्र ने ही उसे बताया था कि सुंदर इस समय सत्यपाल के खेत में भेड़ चरा रहा है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे थे और वारदात का अंजाम दिया। पुलिस ने अनिल की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का पाइप और कार बरामद की। इस मामले में अभी आशीष, राहुल, साहिल की गिरफ्तारी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सुंदर हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत से रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी अनिल ने बताया कि उसकी मां से गाली-गलौज करने पर ही उसने साथियों के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पवन कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed