फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The mustard crop, which is considered the cash crop of the farmers, ripened in about 4 months

Charkhi Dadri News: पौने पांच माह में पककर तैयार हुई किसानों की नकदी माने जाने वाली सरसों की फसल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The mustard crop, which is considered the cash crop of the farmers, ripened in about 4 months
कटाई के बाद खेत में पड़ी सरसों की फसल ।
चरखी दादरी। जिले में किसानों की नकदी माने जाने वाली सरसों की फसल की कटाई शुरू हो गई है। जैसे ही 16 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हुआ, मौसम साफ हो गया। अब मौसम साफ होने पर किसानों ने सरसों की कटाई का कार्य शुरू कर दिया है। जिले में एक लाख 50 हजार एकड़ में सरसों की फसल है।
विज्ञापन

अधिकतर किसान कटाई का कार्य प्रवासी मजदूरों से करवा रहे हैं। किसान को कटाई का प्रति एकड़ तीन हजार रुपये तक चुकाना पड़ रहा है। आजकल ज्यादातर एकल परिवार होने की वजह से अब अधिकतर किसान मशीन या श्रमिकों से ही फसलों की कटाई करवा रहे हैं, जिससे उनका प्रति एकड़ लागत खर्च बढ़ गया है।
विज्ञापन

जब संयुक्त एवं बड़े परिवार होते थे उस समय परिजन मिलकर फसल कटाई कर लेते थे जिससे काफी बचत होती थी। जिले में गत अक्तूबर माह में सरसों की बिजाई हुई थी। करीब पौने पांच माह में फसल पककर तैयार हुई है। समय-समय पर रबी की फसलों पर मौसम की मार पड़ी है। दिसंबर माह में हुई बारिश से सरसों में खासा फायदा हुआ, जिससे फसल का विकास एवं वृद्धि तेजी से हुई। बाद में जनवरी माह में भी बारिश हो जाने पर और लाभ पहुंचा। हालांकि, ओलावृष्टि के कारण कुछ क्षेत्र जरूर प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान बोले : प्रवासी श्रमिकों से करवा रहे कटाई
किसान चांद सिंह, टेकराम व कल्ले ने बताया कि सरसों की कटाई शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि प्रवासी मजदूर सरसों की कटाई कर रहे हैं। ये श्रमिक ठेके पर कटाई करते हैं। 31 मार्च तक सरसों की कटाई का काम पूरा हो जाएगा। आने वाले एक सप्ताह में मंडी में सरसों की आवक बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed