फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The MP should be one who is not only a businessman but also thinks about the progress of every section of the society.

Charkhi Dadri News: सांसद ऐसा हो जो व्यापारी ही नहीं समाज के हर वर्ग की प्रगति की सोच रखने वाला हो

Sat, 11 May 2024 01:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 11 May 2024 01:25 PM IST
विज्ञापन
The MP should be one who is not only a businessman but also thinks about the progress of every section of the society.
चरखी दादरी। बर्तन व्यापारियों का कहना है कि सांसद ऐसा हो जो व्यापारी ही नहीं समाज के हर वर्ग की प्रगति की सोच रखने वाला हो। युवाओं के रोजगार की बात करने वाला हो।जिले में बर्तन उद्योग स्थापित कर रोजगार उपलब्ध करवाया जाए। इनका कहना है कि जिले में रोजगार के साधन के नाम पर बड़ा उद्योग सीसीआई सीमेंट फैक्ट्री होती थी जो कि 30 वर्ष पहले बंद हो गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस उद्योग से स्थानीय हजारों कामगारों को रोजगार मिला हुआ था। सब पैसा बाजार में आता था जिससे चरखी दादरी में अच्छा व्यापार था। इन 30 वर्षों के दौरान जिले में कोई नया उद्योग नहीं लगा है। जिले के जनप्रतिनिधि से उम्मीद रहती है कि वे यहां के युवाओं के लिए कोई नया रोजगार का साधन लेकर आएंगे। जिससे बाजार के साथ युवा हाथों को भी काम मिलेगा।
विज्ञापन



जिले में उद्योग धंधों को लेकर लोग बोले-
सांसद ऐसा हो जो व्यापारी ही नहीं समाज के हर वर्ग की प्रगति की बात करे। युवाओं के रोजगार की बात करने वाला हो। जिले में सीसीआई सीमेंट फैक्ट्री होती थी जो 30 वर्ष पहले बंद हो गई थी। इस उद्योग से हजारों कामगारों को रोजगार मिला हुआ था। उद्योग नहीं होने से आज बाजारों में काम धंधा काफी कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विश्वास शर्मा


आज छोटे उद्योग लगभग बंद हो चुके हैं। जिले में औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जाना चाहिए। उद्योग लगाने के लिए रियायती मूल्य पर जमीन उपलब्ध करानी चाहिए ताकि क्षेत्रवासियों को रोजगार मिले और व्यापार में वृद्धि हो। सांसद ऐसा हो जो कारोबार को बढ़ाने की बात करे। जिले में बर्तन उद्योग भी लगाया जा सकता है।

-विजय कुमार


चरखी दादरी का दिल्ली, गुरुग्राम से सीधा जुड़ाव है। रेल व सड़क मार्गों का बेहतर निर्माण कर दादरी तक सुविधाएं दी जा सकती हैं। रोजगार व व्यापार के अवसर बढ़ाने की ज्यादा जरूरत है। सांसद ऐसा हो जो करों से राहत दिलवाए। आज करों की वजह से व्यापारी परेशान है। वह घाटे में कारोबार कर रहा है।

-लोकेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed