फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The MP from the meeting hall called the CM's OSD, said - critical situation in Dadri, deploy working XEN

Charkhi Dadri News: मीटिंग हॉल से सांसद ने सीएम के ओएसडी को घुमाया फोन, बोले- दादरी में विकट हालात, काम करने वाला एक्सईएन तैनात करो

Tue, 04 Jul 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 04 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
The MP from the meeting hall called the CM's OSD, said - critical situation in Dadri, deploy working XEN
बारिश के पानी की निकासी के लिए अधिकारियों की बैठक लेते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह।
चरखी दादरी। मानसून सीजन की पहली बारिश में हुए जलभराव की कई शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से अब तक निकासी नहीं हुई है। इसके चलते सोमवार को सांसद धर्मबीर सिंह ने लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए। इतना ही नहीं सांसद ने बैठक कक्ष से सीएम के ओएसडी को फोन कर दादरी जनस्वास्थ्य विभाग में काम करने वाला एक्सईएन तैनात करने की मांग की। सांसद ने सीएम के ओएसडी को बताया कि जलभराव से दादरी जिले के कई क्षेत्रों में विकट हालात बने है और लोग बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर सिंह ने अधिकारियों को शहर में बारिश के पानी की निकासी के लिए मोटरों की संख्या बढ़ाने और अस्थायी पाइप लाइन बिछाने के निर्देश दिए हैं, ताकि मानसून के दौरान शहर में जलभराव की समस्या दोबारा न बने। इसके अलावा सीसीआई में भरे पानी को दो स्पेशल पाइप लाइन बिछाकर शहर से बाहर निकालने के भी निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त प्रीति सहित जनस्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, बिजली वितरण निगम, नगर परिषद, भवन एवं सड़क निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सांसद ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सीसीआई, कीकरवासनी व रविदास नगर में जलभराव की निकासी के लिए अलग से पाइप लाइन बिछाकर पानी की निकासी का प्रबंध किया जाए। सीसीआई से पानी निकालने के लिए 8-8 इंच की दो पाइप लाइन बिछाई जाएं, ताकि इस समस्या का शीघ्रता के साथ समाधान हो सके। सांसद ने कहा कि चरखी दरवाजा पर बड़ी मोटर लगाई जाए, ताकि रविदास बस्ती में जलभराव न हो। इसके अलावा शहर के बाकी जलभराव वाले क्षेत्रों में भी मोटरों की संख्या बढ़ाकर पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। मानसून की बारिश से शहर में जलभराव नहीं होना चाहिए। उन्होंने बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के दौरान पानी निकासी के लिए बिजली कनेक्शन देने में देरी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ग्राम पंचायतों का सहयोग लेंगे अधिकारी

सांसद धर्मबीर सिंह ने कार्यकारी अभियंता वेदपाल सांगवान को निर्देश दिए कि बारिश होने से पहले जिला के दिल्ली रोड पर इमलोटा गांव तक और रोहतक रोड पर गांव बौंदकलां तक जलभराव वाले गांवों में ग्राम पंचायतों के सहयोग से पानी निकासी की सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। यहां जरूरत के अनुसार बिजली कनेक्शन लेने की प्राथमिक प्रक्रिया पूर कर ली जाएं। बैठक में उपायुक्त प्रीति ने बताया कि शहर के चिड़िया रोड स्थित एसटीपी तक नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है जिसका काम सोमवार शाम तक पूरा हो जाएगा। शहर के कीकरवासनी, मथुरी घाटी, रविदास नगर सहित बाकी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या का समाधान प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।



- ये रहे मौजूद
बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेश वर्मा, भवन एवं सड़क निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास धनखड़, भिवानी केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन सुधीर चांदवास, एसडीओ अश्वनी कुमार, महेंद्र सिंह सहित अनेक विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed