फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The monsoon has slowed down the pace of the Jagmag scheme, 168 villages will be covered.

Charkhi Dadri News: मानसून ने धीमी की जगमग योजना की रफ्तार, 168 गांवों को किया जाएगा कवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
The monsoon has slowed down the pace of the Jagmag scheme, 168 villages will be covered.
चरखी दादरी। जिले में लागू की जा रही जगमग योजना मानसून की बारिश के कारण धीमी पड़ गई है। वर्ष 2022 में शुरू की गई इस योजना के तहत जिले के 168 गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था से जोड़ना है, लेकिन अब तक केवल 90 गांवों में ही काम पूरा हो पाया है।बारिश के चलते तकनीकी काम प्रभावित हुआ है, जैसे नई केबल बिछाना, पोल लगाना और मीटरों को घरों से बाहर शिफ्ट करना। वर्तमान में योजना की रफ्तार धीमी होने से तय समय सीमा में कार्य पूरा होना मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन

24 घंटे बिजली की शर्त: 20 फीसदी से कम लाइनलोस
जगमग योजना के तहत केवल उन्हीं गांवों को 24 घंटे बिजली दी जाती है, जहां लाइनलोस 20 प्रतिशत या उससे कम हो। पहले यह आंकड़ा 60-70 फीसदी तक था, जो अब घटकर 40-45 फीसदी तक आ गया है। लाइनलोस को और कम करने के लिए बिजली निगम की टीमें नियमित छापे मार रही हैं। बिजली चोरी रोकने और बकायेदारों से वसूली के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के साथ 15 गांव योजना में शामिल
बिजली निगम सिटी के तहत शहर के अलावा 15 गांव भी योजना में शामिल हैं। इनमें रावलधी, गौरीपुर, कितलाना, पैतावास कलां, अजीतपुर, डोहकी, मानकावास आदि में कार्य पूरा किया जा चुका है। जिले में कुल 1.70 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। एसडीओ राकेश कुमार का कहना है कि जगमग योजना का मुख्य उद्देश्य बिजली चोरी रोकना, लाइनलोलॉस घटाना और राजस्व बढ़ाना है, जहां उपभोक्ता सहयोग करते हैं, वहां सुधार भी जल्दी दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed