फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The MLA listened to public grievances at his residence

Charkhi Dadri News: विधायक ने अपने निवास पर सुनीं जनसमस्याएं

Sat, 07 Mar 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 07 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The MLA listened to public grievances at his residence
चरखी दादरी। विधायक सुनील सांगवान ने शनिवार को अपने निवास पर जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने बिजली, पानी, सड़क और अन्य विकास कार्यों से संबंधित समस्याएं विधायक के समक्ष रखी। विधायक ने कुछ समस्याओं का समाधान मौके पर ही करवाया।
विज्ञापन

इस दौरान गांव समसपुर के पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। विधायक ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाया और भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया। विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि उनका संकल्प है कि क्षेत्र के किसी भी नागरिक को मूलभूत समस्याओं का समाधान करवाने के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। उनके लिए राजनीति केवल पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का दायित्व है। हलके की जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और उसी के बल पर वे क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed