फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The MLA heard the problems of the people

Charkhi Dadri News: धूप ने ठंड से दी थोड़ी राहत

Sun, 05 Jan 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 05 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The MLA heard the problems of the people
चरखी दादरी। क्षेत्र में शनिवार को दिनभर धूप खिलने से लोगों को शीतलहर से थोड़ा राहत मिली है। हालांकि शुक्रवार देर शाम घना कोहरा छा गया था जो सुबह आठ बजे तक रहा उसके बाद धूप खिल गई। सुबह से शाम तक धूप खिलने पर आम जनजीवन को थोड़ी राहत मिली। आठ किलोमीटर प्रति घंटा की गति से उत्तरी ठंडी हवाएं चलीं।
विज्ञापन

शनिवार शाम पांच बजे अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम नौ डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम आठ डिग्री दर्ज किया गया था। ऐसे में शुक्रवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में एक और अधिकतम में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। कई दिन बाद दिनभर धूप खिलने पर काफी चहलकदमी देखी गई।
विज्ञापन

बाजारों में भी काफी रौनक बनी रही। दिनभर लोगों ने धूप का लुत्फ उठाया। शाम को बच्चे भी घरों से बाहर निकल रोजगार्डन में झूला झूलने पहुंचे। पार्काें में भी लोगों की काफी चहलकदमी देखी गई। बुजुर्ग भी घरों से बाहर टहलते देखे गए। बच्चों की खेल गतिविधियां आम दिनों की तरह देखी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में ऊनी वस्त्रों की दुकानों पर लोगों की खासी भीड़ नजर आई। लोग गर्म वस्त्र खरीद रहे हैं। अन्य सामान की बिक्री कम बनी हुई है। कपड़ा की बिक्री बनी हुई है। हलवाई की दुकानों पर भी खासी बिक्री बनी हुई है। सर्दी सीजन में खोया, गाजर पाक और गोंद के लड्डुओं की मांग बढ़ गई है।
- फसलों के लिए फायदेमंद है मौसम
रबी की फसलोंं के लिए फिलहाल मौसम अनुकूल बना हुआ है। कृ़षि विशेषज्ञों के अनुसार ठंड में फसलों का विकास ज्यादा होता है। फसलों के लिए दिन में कुछ घंटे धूप खिलना भी जरूरी है। इस समय जिला में सरसों, जौ, चना, गेहूं और मेथी की फसलें खड़ी हैं। गत 27 व 28 दिसंबर को हुई 41 मिमी बारिश के बाद फसलों को बेहद फायदा पहुंचा है।

- आज और कल रहेगी आंशिक बादलवाही: चंद्रमोहन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पांच और छह जनवरी को बूंदाबांदी की संभावनाएं बन रहीं हैं। जैसे ही यह मौसम प्रणाली आगे निकल जाएगी वैसे ही एक बार फिर से हवाओं का रुख उत्तरी हो जाएगा और सात जनवरी से फिर कोहरा व शीतलहर चलने की संभावना है। उसके बाद 10 से 12 जनवरी के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे कई भागो में बूंदाबांदी एवं हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed