{"_id":"67798de3eb1a0355c7032874","slug":"the-mla-heard-the-problems-of-the-people-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-129359-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
Sun, 05 Jan 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों की समस्याएं सुनते बाढड़ा के भाजपा विधायक उमेद पातुवास।
बाढड़ा। भाजपा विधायक उमेद पातुवास ने शनिवार को अपने आवास पर किसानों की समस्या सुनी। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि प्रभावित किसानों से नुकसान का विवरण क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपलोड करवाने की अपील की। विधायक ने दावा किया कि प्रदेश की नायब सरकार किसानों के नुकसान की पूरी भरपाई करेगी।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जनता ने जिस भरोसे से उनको विधानसभा में भेजा है, उसको कमजोर नहीं होने देंगे। जिले में सड़क, मार्ग, रेलवे, ग्रामीण विकास से जुड़ी अनेक परियोजनाएं जनता को दिलवाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि वह लगातार सीएम नायब सिंह सैनी और केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में हैं। इस क्षेत्र के लिए धरातल परियोजनाओं की स्वीकृति का भरोसा मिला है जिससे बाढड़ा के विकास को चार चांद लगेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल क्षेत्रवाद और खर्ची पर्ची को बढ़ावा देकर प्रतिभावान युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है। भाजपा ने योग्यता के आधार पर बेरोजगारों को बड़े पदों पर नियुक्ति देकर जनता का दिल जीतने का काम किया है। कांग्रेस राज में एक भी गरीब हितैषी योजना लागू नहीं की गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में जितना दस वर्ष में विकास का पैसा मिला उतना भाजपा ने मात्र फिरनियों पर ही खर्च कर दिया। भाजपा सभी वर्गों के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रही है। पार्टी कार्यकर्ता को संगठन और सरकार में पूरी प्राथमिकता मिलेगी।
इस अवसर पर जिला पार्षद सुनील हड़ौदी, अजय शर्मा भांडवा, खंड सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष शमशेर पंचगावां, आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष हनुमान शर्मा, राकेश बाढड़ा, हवा सिंह सनवाल, नरेश काकड़ौली, सुनील पिलानिया, देवराज शर्मा, मनोज आदि मौजूद रहे।
कर्मचारियों का मांगों के लिए रोष प्रदर्शन नौ को
बाढड़ा। संयुक्त कर्मचारी संघ जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग संबंधित हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के कर्मचारी एलटीसी की मांग के लिए नौ जनवरी को यूनियन कार्यालय में रोष प्रदर्शन करेंगे।
राज्य प्रेस सचिव अली मोहम्मद कादमा और सुमित कादयान ने बताया कि सरकार पहले ही एक साल का समय बढ़ा चुकी थी। तय समय पर भी कर्मचारियों की एलटीसी का भुगतान नहीं कर पाई। कर्मचारियों को चार साल में एक महीने का वेतन घूमने के लिए मिलता है। एक तो पूरा बजट नहीं दिया गया और जो आधा अधूरा मिला है उस पर भी सीमा लगा दी है।
सरकार एक तरफ एचकेआरएन को जॉब सुरक्षा के नाम पर बधाई पा रही है और दूसरी तरह पांच साल से कम वालों को हटाने की रंजिश रच रही है जो कर्मचारियों के विरोध में है। उपमंडल बाढड़ा में कम आकलन बताकर 23 कच्चे कर्मचारियों को दिसंबर 2021 में नौकरी से हटा दिया गया था, जिसकी गुहार उपमंडल अभियंता, कार्यकारी अभियंता, अधीक्षक अभियंता, मुख्य अभियंता, विधायक, सांसद और हरियाणा सरकार को कई बार मौखिक और लिखित तौर पर लगा चुके हैं।