फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The miscreant said pistol on the salesman: give as much cash as you have

सेल्समैन पर पिस्टल तान बोला बदमाश : जितना कैश है सब दे दो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The miscreant said pistol on the salesman: give as much cash as you have
लूट की वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। भागेश्वरी स्थित पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बाइक सवार दो बदमाशों ने करीब 20 मिनट तक दहशत फैलाई। उक्त बदमाशों में से एक ने सेल्समैन पर पिस्टल तान कर कैश मांगा और देरी करने पर सेल्समैन को बट मारकर घायल कर दिया। करीब 10:35 पर आरोपी 90 हजार की लूट को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी की फुटेज को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि सोमवार शाम तक भी आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अचीना निवासी बलदेव ने बताया कि रात करीब सवा दस बजे एक बाइक पर सवार होकर दो युवक पहुंचे और बाइक में पेट्रोल डालने की बात कही। उसने बाइक में पेट्रोल डालने के लिए मशीन चालू की और उसी दौरान बाइक सवार दो युवकों में से एक नीचे उतरा और उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। गन प्वाइंट पर लेने वाले युवक ने उसे सारा कैश देने की बात कही। बदमाशों ने उसका का मोबाइल भी छीनकर तोड़ दिया। बलदेव ने बताया कि उक्त युवक ने उसके सिर में पिस्टल का बट मारा और फिर कमर से गन सटाकर उसे अंदर कमरे में ले गया। वहां उक्त युवक ने अलमारी खुलवाई और उसमें रखा सारा कैश निकाल लिया। उसी दौरान बाइक पर सवार दूसरा युवक भी अंदर आ गया और उसने सेल्समैन राजू की जेब से भी करीब ढाई हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद उक्त युवक ने राजू के सिर में भी पिस्टल का बट मारा। बलदेव ने बताया कि दोनों आरोपी पेट्रोल पंप से करीब 90 हजार रुपये का कैश लूट ले गए। सेल्समैन ने मामले की सूचना तत्काल पेट्रोल पंप मालिक और पुलिस को दी। अचीना ताल चौकी पुलिस ने अज्ञात दो आरोपियों बौंदकलां थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार थे आरोपी
पुलिस शिकायत में बलदेव ने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी काले रंग की बाइक पर सवार होकर आए थे। उनकी बाइक के आगे और पीछे नंबर प्लेट भी नहीं थी। आरोपी पेट्रोल पंप के कमरे से बाहर निकलते ही उसी बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज में पहचान में नहीं आ रहे आरोपी
वारदात की सूचना मिलते ही पहले अचीना ताल चौकी से पुलिस टीम भागेश्वरी स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंची। टीम ने वहां के हालातों का जायजा लिया और इसके बाद मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया। पुलिस ने भागेश्वरी पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार फुटेज साफ नहीं है, जिसके चलते आरोपी पहचान में नहीं आ रहे हैं। फिर भी जांच के लिए फुटेज को कब्जे में लिया गया है।
पहले भी हो चुकी लूट की वारदातें
जिले में गन प्वाइंट पर लूट की पहले भी वारदातें हो चुकी हैं। करीब एक साल पहले कलियाणा मोड़ शराब ठेका और कनीना रोड स्थित शराब ठेका पर बाइक व गाड़ी सवारों ने 20-20 हजार की लूट की थी। वहीं, पुलिस ने करीब 20 दिन पहले एक शराब ठेका पर लूट करने के दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। ठेका पर लूट करने वाले आरोपी महेंद्रगढ़ जिले के थे।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। इस संबंध में सेल्समैन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम समेत धारा 379 बी के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द ही पुलिस आरोपियों का सुराग लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। - राकेश कुमार, एएसआई एवं जांच अधिकारी, अचीना ताल चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed