फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The miscreant absconded after snatching one lakh rupees, mobile and car

एक लाख रुपये, मोबाइल और गाड़ी छीनकर बदमाश फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
The miscreant absconded after snatching one lakh rupees, mobile and car
बाढड़ा। हंसावास खुर्द के समीप लोहारू के बारवास निवासी व्यक्ति से बाइक सवार युवक एक लाख रुपये, मोबाइल और गाड़ी छीनकर फरार हो गए। बाढड़ा थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बारवास निवासी विकास ने बताया कि शुक्रवार को उसके गांव के राकेश के कहने पर वह श्रमिकों को ले जाने के लिए गाड़ी से हंसावास आया था। विकास ने बताया कि बाढड़ा पुल से नहर के साथ जाने वाले रास्ते पर बाइक सवार दो युवकों से जब उसने सुनील के कुएं का पता पूछा तो उन्होंने उसे पीछे-पीछे आने की बात कही। आरोप है कि कुछ दूर चलने के बाद उन्होंने गाड़ी रुकवा ली। इसी दौरान बाइक सवार के कुछ अन्य साथी आए और मारपीट करने लगे। आरोपी उससे एक लाख रुपये, मोबाइल और गाड़ी छीनकर फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई पवन ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ 379-ए के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed