फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The minimum temperature was 4 degrees, the wind blew at a speed of 5 kilometers.

Charkhi Dadri News: 4 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान, 5 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा

Tue, 02 Jan 2024 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 02 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
The minimum temperature was 4 degrees, the wind blew at a speed of 5 kilometers.
चरखी दादरी। नववर्ष के दूसरे दिन भी कोहरा न छाने से मौसम साफ रहा। दूसरी ओर ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। मंगलवार की बात करें तो न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 4 पर पहुंच गया जबकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली शीत लहर ने लोगों को ठंड की प्रचंडता का अहसास करवाया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले एक सप्ताह तक ठंड का प्रकोप रहेगा।
विज्ञापन


सोमवार की बात करें तो जिला का अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 6 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम 4 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को सूर्यदेव के दर्शन होने से धूप भी खिली, लेकिन ठंड का सितम कम नहीं हुआ। इसका असर बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर भी देखने को मिला। शहर में विभिन्न जगहों पर लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों की मानें तो सरसों और गेहूं की फसल के लिए मौसम अनुकूल है। सुबह-शाम ठंड रहने और दिन में धूप खिलने से फसलों की वृद्धि अच्छे प्रकार से होगी जबकि पैदावार भी अच्छी होगी। दिन में धूप खिलने से पौधे प्रकाश संश्लेषण के जरिये वृद्धि करेंगे। वहीं, स्वास्थ्य के लिहाज से मौसम सही नहीं है और लोग खांसी, जुकाम, बुखार जैसी सामान्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं जबकि हृदयाघात का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- आगामी एक सप्ताह तापमान ये रहने की उम्मीद
तारीख - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान
3 जनवरी- 13-6
4 जनवरी-14-6
5 जनवरी-16-6
6 जनवरी-16-6
7 जनवरी-17-7
8 जनवरी-16-8
9 जनवरी-16-8

- इन बातों का रखें ख्याल
- खांसी, जुकाम व बुखार होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
- जितना हो सके बुजुर्गों व बच्चों को घर के अंदर ही रखें।
- गर्म कपड़े पहनें और ठंडे पानी से खुद को दूर रखें।
- सिर, गर्दन, हाथ और पैर को ढककर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed