फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The message of the Gita resonated, and the celebration was filled with cultural colors

Charkhi Dadri News: गीता का संदेश गूंजा, सांस्कृतिक रंगों से सजा उत्सव

Sat, 29 Nov 2025 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 29 Nov 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
The message of the Gita resonated, and the celebration was filled with cultural colors
गीता जयंती महोत्सव के शुभारंभ पर आयोजित हवन में आहूति डालते विधायक सुनील सांगवान। विज्ञप्ति
चरखी दादरी।
विज्ञापन

शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय परिसर में शनिवार को गीता का संदेश गूंजा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ाने का कार्य किया। गीत-संगीत से सुसज्जित महोत्सव में देर शाम तक दर्शकों का जमघट लगा रहा। दर्शकों ने यहां लगाईं गईं प्रदर्शनियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद उठाया।
इससे पूर्व दादरी के के विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने मुख्य अतिथि के तौर पर यज्ञ के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गीता जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मार्गदर्शन प्रदान करती है। यह व्यक्ति को अपने कर्तव्यों को निभाने, बिना परिणाम की चिंता किए, सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। गीता का संदेश हर व्यक्ति को आत्मज्ञान, शांति और संतुलित जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। यह ग्रंथ जीवन में संतुलन, आंतरिक शांति और आत्मनिर्भरता की दिशा में मार्गदर्शन करता है। गीता का अध्ययन न केवल आध्यात्मिक दृष्टिकोण से, बल्कि मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

मंत्रोच्चारण के साथ हवन में उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल, पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर, एसडीएम योगेश सैनी व आशीष सांगवान, सीटीएम प्रीति रावत, अशोक गाबा सहित सभी अधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने हवन में आहुति अर्पित की। उसके बाद रोहतास शर्मा ने विधि-विधान से गीता जी की आरती करवाई। मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी के लगी हर स्टाॅल का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विभागों ने लगाई प्रदर्शनी
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास विभाग, अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पशुपालन, समाज कल्याण, नशामुक्ति चेतना समिति आदि के स्टाल सुंदर सजावट के साथ दर्शकों को प्रेरणादायी संदेश दे रहे थे।


स्कूल बच्चों ने प्रस्तुत की मोहक प्रस्तुति
विभिन्न शिक्षण संस्थानाें व गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर धर्म के मार्ग पर चलने और राष्ट्र के विकास में भागीदारी का संदेश दिया। तीन दिन चलने वाले इस महोत्सव के दौरान 30 नवंबर को सेमीनार के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और 1 दिसंबर को 12 बजे श्लोक उच्चारण होगा और उसके बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी। फिर दीपदान व आरती होगी। शाम 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed