{"_id":"681a5e5a22a848dd7b0df697","slug":"the-maximum-temperature-recorded-in-charkhi-dadri-was-33-degrees-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-136513-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज
Wed, 07 May 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 07 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में मंगलवार को दिनभर मौसम परिवर्तनशील बना रहा। हल्के बादल छाए रहे और बीच-बीच में धूप भी खिली रही। दिन का अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया जबकि 12 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से पूर्वी हवा चली।
गौरतलब है कि चार दिन पहले के मुकाबले अधिकतम तापमान में आठ डिग्री तक गिरावट आने से गर्मी कम हो गई है। सुबह के समय मौसम काफी सुहावना होता है। लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। बूंदाबांदी एवं बारिश होने के बाद बिजली लोड भी कम हुआ है। ज्यादा तापमान होने पर खपत बढ़ने पर लोड बढ़ जाता है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि सात, नौ और 12 मई को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। गरज चमक के साथ तेज गति से हवाएं चलने व बौछारें गिरने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में ओलावृष्टि व बिजली गिरने की भी संभावना है। इस प्रभाव से दिन के तापमान में गिरावट बनी रहेगी।