फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The maximum temperature dropped by 4 degrees due to drizzle

Charkhi Dadri News: 5 मिनट की बूंदाबांदी से 4 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

Wed, 17 Jul 2024 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 17 Jul 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature dropped by 4 degrees due to drizzle
चरखी दादरी। जिले में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला। दादरी शहर व कादमा में सुबह के समय जबकि बाढ़डा में दोपहर में बूंदाबांदी हुई। इसके चलते जिले के अधिकतम तापमान 4 डिग्री लुढ़क गया। बूंदाबांदी बंद होने के बाद शाम तक उमस से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह बूंदाबांदी शुरू होने पर लोगों को अच्छी बारिश होने की उम्मीद थी, जो पांच से दस मिनट में ही धूमिल हो गई। बूंदाबांदी के चलते वातावरण में नमी की मात्रा 68 प्रतिशत बनी रही जबकि 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। दिन का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 30 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। आने वाले दिनों में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने जा रहे हैं। 17 से 25 जुलाई के दौरान मानसून में सक्रियता में बढ़ोतरी की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। उन्होंने बताया कि इस समय खंडों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसलों की बिजाई प्रभावित
बारिश नहीं होने से खरीफ की फसलों की बिजाई का काम शुरू नहीं हो सका है। अगर आने वाले एक सप्ताह में बारिश नहीं हुई तो हालात खराब हो जाएंगे। नहरों में पानी नहीं छोड़े जाने की वजह से जोहड़ों में भी पानी नहीं बचा है। जलघरों में भी 50 प्रतिशत पानी खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed