फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The maximum pollution level reached 333

Charkhi Dadri News: प्रदूषण का अधिकतम स्तर पहुंचा 333, हवा की गुणवत्ता बेहद खराब

Mon, 21 Oct 2024 05:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 21 Oct 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
The maximum pollution level reached 333
चरखी दादरी जिले में रविवार को अधिकतम स्तर 333 और न्यूनतम स्तर 61 एक्यूआई रहा।
चरखी दादरी। जिले में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को अधिकतम स्तर 333 और न्यूनतम स्तर 61 एक्यूआई रहा। हवा की गुणवत्ता खराब रही। विशेषज्ञों ने हृदय और श्वास रोगियों के लिए इस प्रकार की हवा को नुकसानदायक बताया है। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़क गया।
विज्ञापन

पिछले करीब एक सप्ताह से जिले में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले तीन दिनों से तो अधिक स्तर 300 एक्यूआई से पार चल रहा है और मौजूदा हवा स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। प्रशासन ने प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए सड़कों पर पानी का छिड़काव शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन

तापमान शनिवार को अधिकतम 37 और न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया था लेकिन रविवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ा है। रविवार को जिले में हवा की गति आठ किलोमीटर प्रतिघंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञाें के मुताबिक अगले एक सप्ताह के अंदर अधिकतम तापमान में एक और न्यूनतम में दो डिग्री तक गिरावट आने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed