{"_id":"671bd4a24d001a4a8a022ae9","slug":"the-market-will-shine-on-dhanteras-and-diwali-there-are-about-150-shops-of-goldsmiths-in-charkhi-dadri-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri: धनतेरस और दिवाली पर चमकेगा सराफा बाजार, जिले में हैं स्वर्णकारों की करीब 150 दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri: धनतेरस और दिवाली पर चमकेगा सराफा बाजार, जिले में हैं स्वर्णकारों की करीब 150 दुकानें
Fri, 25 Oct 2024 10:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 25 Oct 2024 10:55 PM IST
सार
व्यापारियों को 15 करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद हैं। दाम बढ़ने के बावजूद चांदी खरीदने की तरफ ग्राहकों का रुझान है।
विज्ञापन
आभूषण देखते ग्राहक।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी जिले के सराफा बाजार का कारोबार धनतेरस और दिवाली पर चमकेगा। मार्केट के कारोबारियों को करीब 15 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर उन्होंने तैयारियां कर ली हैं। व्यापारियों की मानें तो धनतेरस पर सोने के मुकाबले चांदी के गहनों की खरीदारी अधिक होगी।
विज्ञापन
दादरी जिले में स्वर्णकारों की करीब 150 दुकानें हैं। इनमें से 100 दुकानें शहर और 50 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। शहर के मुख्य बाजार और रेलवे रोड सराफा बाजार के गढ़ हैं। यहां के व्यापारियों ने करीब दो सप्ताह पहले ही धनतेरस व दिवाली के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी थीं। व्यापारियों की मानें तो इस बार पिछले साल के मुकाबले बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
दुकानदारों का कहना है कि चांदी के दाम बढ़ने के बाद भी ग्राहक खरीदारी में रुझान दिखा रहे हैं। धनतेरस व दिवाली पर सबसे अधिक मांग चांदी के सिक्के और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की रहेगी। इसके अलावा लोग चांदी के नोट भी खरीदेंगे। वहीं, सोने के गहनों के ऑर्डर ग्राहक एक से डेढ़ माह पहले ही दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि पहले ऑर्डर देने वाले ग्राहकों के गहने तैयार हैं। लोग धनतेरस और दिवाली में आकर अपने गहने लेकर जाएंगे। - इन आभूषणों की रहती है ज्यादा मांग
विज्ञापन
स्वर्णकारों की मानें तो धनतेरस पर महिलाएं सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, टॉप्स व हार खरीदना पसंद करती हैं। वहीं, दिवाली पर पूजन के लिए चांदी के सिक्के, बर्तन, मूर्तियां, पायल व पैरों की चुटकियां ज्यादा खरीदती हैं।
स्वर्णकार बोले : तैयारी पूरी, इस बार अच्छे कारोबार की आस
दिवाली पर्व पर सराफा बाजार को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। करीब एक माह पहले ही दुकानदारों ने तैयारियां शुरू कर दी थीं। वहीं, पिछले एक सप्ताह से ग्राहकों की संख्या भी बढ़ी है। -अशोक गोयल, स्वर्णकार
दिवाली पर्व पर लोग सोने के मुकाबले चांदी के गहने ज्यादा खरीदते हैं। धनतेरस पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। इसके लिए सराफा बाजार के व्यापारियों ने पहले ही तैयारी कर रखी है। -संजय कुमार, स्वर्णकार