{"_id":"6182d04a8bd3e8242a16969e","slug":"the-market-caught-pace-on-diwali-turnover-of-more-than-15-crores-charkhidadri-news-hsr616079722","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर मार्केट ने पकड़ी रफ्तार 15 करोड़ से अधिक का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर मार्केट ने पकड़ी रफ्तार 15 करोड़ से अधिक का कारोबार
विज्ञापन
पुराने बस स्टैंड पर आभूषण खरीदतीं महिला।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। धनतेरस के बाद छोटी दिवाली पर भी शहर के बाजार गुलजार रहे। सुबह से शाम तक बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक्स, सर्राफा, ऑटो और मिठाई मार्केट में सबसे अधिक कारोबार हुआ। शहर के बाजार की अगर बात करें तो 12 करोड़ और जिले में 15 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में बुधवार को एक करोड़ का कारोबार हुआ। पिछले दो दिनों से दिवाली पर्व पर मार्केट को बूस्टर डोज मिली है।
नगर व्यापार मंडल प्रधान रविंद्र गुप्ता ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार छोटी दिवाली पर अधिक कारोबार हुआ। उन्होंने बताया कि इस बार धनतेरस की तरह ही कारोबार हुआ। बुधवार को मिठाई मार्केट की बात करें तो 80 लाख से अधिक की बिक्री हुई। शहर में 50 से अधिक मिष्ठान भंडार हैं। इसी प्रकार सर्राफा बाजार का कारोबार भी एक करोड़ का आंकड़ा पार गया। प्रधान सुरेश सोनी ने बताया कि सर्राफा बाजार में करीब 80 दुकानें हैं और एक दुकान पर एक से डेढ़ लाख का कारोबार हुआ।
वहीं, एक वाहन एजेंसी के कर्मचारी नवीन सांगवान ने बताया कि धनतेरस की तरह ही छोटी दिवाली पर भी लोगों ने कारों की डिलिवरी ली। उन्होंने बताया कि उनकी एजेंसी से करीब 15 वाहनों की एक दिन में डिलिवरी दी गई और पूरे जिले में छोटी दिवाली पर 40 से अधिक गाड़ियां बिकने का अनुमान है। इसी प्रकार दुपहिया वाहन एजेंसी के कर्मचारी जतिन ने बताया कि शहर में आठ दुपहिया वाहन एजेंसी हैं और एक एजेंसी पर बुधवार को आठ से दस वाहनों की डिलिवरी दी गई।
विज्ञापन
शहर में थमे रहे ट्रैफिक के पहिये
शहर के सभी मुख्यमार्गों पर भीड़ उमड़ने से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही। किला मैदान रोड, रेलवे रोड, रोहतक रोड, बस स्टैंड रोड, सरदार झाडू सिंह चौक रोड, पुराना दिल्ली रोड, पुराना झज्जर रोड और काठमंडी क्षेत्र में वाहनों रेंगकर चले और पांच से दस मिनट की दूरी तय करने में वाहन चालकों को तीस से चार गुना अधिक समय लगा।
200 से अधिक स्टाल पर भी उमड़े ग्राहक
सजावट के सामान बेचने के लिए शहर में 200 से अधिक स्टाल लगीं। स्टाल संचालक रामबीर ने बताया कि धनतेरस और छोटी दिवाली पर एक स्टाल पर 50 हजार से अधिक का कारोबार हुआ। उन्होंने बताया कि सजावट का सामान ज्यादातर स्टाल वाले दिल्ली से लिए थे।
वर्जन
छोटी दिवाली पर कारोबार की स्थिति ठीक रही। पिछले साल की तुलना में इस बार अधिक कारोबार हुआ और व्यापार इससे संतुष्ट हैं। - रविंद्र गुप्ता, प्रधान, नगर व्यापार मंडल

कोर्ट रोड पर मिठाई खरीदते लोग ।- फोटो : CharkhiDadri