फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The looters of the Ram Mandir offerings have even surpassed Ghaznavi: Deepender Hooda

राम मंदिर चढ़ावे के लुटेरों ने तो गजनवी को भी पीछे छोड़ दिया : दीपेंद्र हुड्डा

Tue, 14 Jul 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 14 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The looters of the Ram Mandir offerings have even surpassed Ghaznavi: Deepender Hooda
दादरी में शोक व्यक्ति करने पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा। - फोटो : 1
चरखी दादरी। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने राम मंदिर चढ़ावे को लेकर कहा कि लुटेरों ने गजनवी को भी पीछे छोड़ दिया है। गजनवी ने 27 साल में 17 बार मंदिरों को लूटा जबकि इन्होंने 43 दिन में 70 बार राम मंदिर में लूट की। उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग कर इसकी कमान धर्माचार्यों, शंकराचार्यों और साधु-संतों को सौंपने की बात कही। हुड्डा सोमवार को युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल धनखड़ के पिता सत्यवान धनखड़ के निधन पर शोक व्यक्त करने आए थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह बात कही। सांसद ने 17 जुलाई को जींद आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एसवाईएल निर्माण की शुरुआत की घोषणा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार यह जरूरी है क्योंकि प्रदेश के बड़े भाग में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। हुड्डा ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने जींद-गोहाना-सोनीपत, रोहतक-झज्जर-रेवाड़ी और रोहतक-महम-हांसी रेल लाइनों को मंजूरी दी थी। भूमि अधिग्रहण और काम भी पूरा किया था लेकिन पिछले 12 साल में हरियाणा में एक इंच भी नई रेल लाइन नहीं बिछाई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed