फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The lift in the mini secretariat has shifted to the ground floor for five months.

परेशानी: लघु सचिवालय की लिफ्ट, ग्राउंड फ्लोर पर ही शिफ्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The lift in the mini secretariat has shifted to the ground floor for five months.
लिफ्ट बंद होने से सीढ़िया चढ़कर पहली मंजिल पर पहुंचते लोग। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए लघु सचिवालय में लगाई गईं दोनों लिफ्ट पिछले करीब पांच माह से काम नहीं कर रही हैं। ये लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर ही शिफ्ट हैं और लोग इनका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में लाखों खर्च करके लगवाई गई लिफ्ट शो-पीस बनी हुई है। दूसरी ओर तमाम अधिकारी यहां से गुजरते हैं, लेकिन किसी का इस ओर ध्यान नहीं है। संवाददाता के इस पर सवाल करने पर नगराधीश नरेंद्र कुमार ने कहा कि वे जल्द ही लिफ्ट बंद होने के कारण का पता लगाकर इन्हें चालू करवाएंगे।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में लगी लिफ्ट काफी लंबे समय से बंद है। जिसके कारण लघु सचिवालय में काम करवाने के लिए आने वाले लोगों खासकर बुजुर्गों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। लघु सचिवालय में डीसी और एसपी कार्यालय पहली मंजिल पर है और इन दोनों अधिकारियों से मिलने के लिए बुजुर्गों को 23 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। उम्रदराज लोगों की इतनी सीढ़ियां चढ़ने में सांसें फूल जाती हैं और वे बीच में एक बार आराम कर सीढ़ियां चढ़ने की चुनौती पार करते हैं। दूसरी ओर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

प्रतिदिन एक हजार से अधिक लोग पहुंचते हैं लघु सचिवालय
लघु सचिवालय में प्रतिदिन एक हजार से अधिक लोग अपने अलग-अलग काम से पहुंचते हैं। इनमें बुजुर्गों और दिव्यांगों की संख्या भी काफी है। कई ऐसे बुजुर्ग हैं तो विभिन्न मसलों में डीसी और एसपी से मिलने आते हैं। लिफ्ट बंद होने के चलते लघु सचिवालय पहुंचने के बाद भी डीसी और एसपी कार्यालय की डगर इन बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए आसान नहीं है, जबकि लघु सचिवालय में लिफ्ट ऐसे ही लोगों की सुविधा के लिए लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले : सुविधा है तो प्रशासन मुहैया करवाए
अपने किसी निजी काम से लघु सचिवालय आया था। ऊपर से नीचे के दो चक्कर काट चुका हूं। लिफ्ट की अगर सुविधा है तो प्रशासन को इसे चालू रखवाना चाहिए। - विजेंद्र, फरियादी
लघु सचिवालय में लिफ्ट तो लगी है, लेकिन चल नहीं रही। इसके चलते सीढ़ियां चढ़कर एसपी और डीसी कार्यालय पहुंचना पड़ रहा है। प्रशासन को लिफ्ट चालू करवानी चाहिए। - सुरेश, फरियादी
मेरे पैर में दिक्कत है और इसके कारण सीढ़ियों पर चढ़ने में परेशानी होती है। अगर लिफ्ट चालू हो तो अधिकारियों के कार्यालय तक आसानी से लोग पहुंच सकेंगे। - राजेंद्र, फरियादी

वर्जन::
किस कारण से लिफ्ट बंद है उसका मैं पता लगाऊंगा। जल्द ही इस समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा ताकि बुजुर्गों या किसी दिव्यांग को पहली या दूसरी मंजिल तक पहुंचने में परेशानी न झेलनी पड़े। - नरेंद्र कुुमार, नगराधीश।

  बंद पड़ी लघु सचिवालय में लगी लिफ्ट।

बंद पड़ी लघु सचिवालय में लगी लिफ्ट।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed