{"_id":"695ac864d3e5d11fcc08171e","slug":"the-importance-of-yoga-in-student-life-is-immense-dr-surendra-arya-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-149722-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी जीवन में योग का महत्व बहुत अधिक : डॉ सुरेंद्र आर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी जीवन में योग का महत्व बहुत अधिक : डॉ सुरेंद्र आर्य
Mon, 05 Jan 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
कैंप के दौरान मौजूद शिक्षक व विद्यार्थी।
चरखी दादरी। योगाचार्य डॉ. सुरेंद्र आर्य डाइटिंग स्पेशलिस्ट ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में योग का महत्व बहुत अधिक है। यह एकाग्रता, स्मरण शक्ति और आत्म-नियंत्रण बढ़ाकर पढ़ाई में मदद करता है, तनाव और चिंता कम करके मानसिक स्वास्थ्य सुधारता है। डॉ. आर्य रविवार को गांव खेडी बत्तर स्थित शहीद धर्मेश सांगवान राजकीय मिडिल स्कूल परिसर में मुख्य अध्यापिका पूनम बूरा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे पांच दिवसीय जीवन कौशल विकास शिविर के दौरान बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे थे।
मंच संचालन कर रहे विज्ञान अध्यापक मा.रविंद्र सांगवान बादल व स्टाफ द्वारा उनका स्वागत किया गया। बच्चों ने अतिथियों का स्वागत गीत के माध्यम से अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। योगाचार्य डॉ. सुरेंद्र आर्य डाइटिंग स्पेशलिस्ट ने बच्चों को सर्वप्रथम गायत्री मंत्र से मां सरस्वती की वंदना, मां भारती को गीत से नमन, मां की जीवन में भूमिका, सुबह बिस्तर से उठने से रात को सोने तक की पूरी दिनचर्या जिसमें डाइटिंग, स्नान, व्यायाम, खाने, सोने, पानी पीने के तौर-तरीकों पर विस्तृत रूप से बात की। बच्चों को योग का स्वस्थ जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला।
विद्यालय परिवार ने मुखिया पूनम बुरा की अगुवाई में स्वागत व धन्यवाद प्रेषित किया। मौके पर चित्रकला अध्यापिका राजेश देवी, डीपीई सुरेश, अनिल रावलधी, शिव कुमार, मंगल देवी, मुकेश देवी आदि रहे।