{"_id":"68a0de545774c075da017a8b","slug":"the-husband-said-if-you-want-to-die-tomorrow-then-of-course-die-today-30-minutes-later-the-wife-swallowed-poison-and-died-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-142809-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति बोला : कल मरती हो तो बेशक आज मर जा, 30 मिनट बाद ही पत्नी ने निगला जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति बोला : कल मरती हो तो बेशक आज मर जा, 30 मिनट बाद ही पत्नी ने निगला जहर, मौत
Sun, 17 Aug 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के दौरान दादरी नागरिक अस्पताल में मृतका अंजू के परिजन।
बौंदकलां(चरखी दादरी)। पति से फोन पर बात करने के 30 मिनट बाद ही शुक्रवार शाम मिसरी गांव में महिला ने जहर निगल लिया। शनिवार सुबह दादरी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में मिसरी गांव निवासी सतपाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी अंजू की शादी वर्ष 2017 में रेवाड़ी के गोकलगढ़ निवासी मनीष से की थी। पिछले करीब चार सालों से अंजू के ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इसके चलते वो गुरुग्राम स्थित एक बैंक में जॉब करने लगी और 6 साल के बेटे को अपने पास रखने लगी। छुट्टी के दिन वो मायके आ जाती थी।
शुक्रवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे अंजू की पति मनीष से फोन पर बात हुई। उस दौरान अंजू को उसके पति ने कहा कि कल मरती हो तो बेशक आज मर जा। बुरा बर्ताव कर मनीष ने फोन काट दिया। वहीं, इसके बाद परिजन पशुओं का दूध निकालने के लिए प्लॉट में चले गए और पीछे से अंजू ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों को लौटने पर पता चला तो तुरंत अंजू को लेकर दादरी के एक निजी अस्पताल पहुंचे। शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल लाया गया शव
मृतका के मायके पक्ष के आरोप लगाने के बाद बौंदकलां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम दादरी नागरिक अस्पताल में कराया गया। सतपाल के बयान पर पुलिस ने मृतका के पति मनीष, ससुर ओमप्रकाश और सास सुमन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मृतका के पिता के बयान पर पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद अंजू का शव परिजनों को सौंप दिया।
-राजकुमार, एसआई एवं एसएचओ, बौंदकलां पुलिस थाना