फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The home reduced to rubble... dreams spilled from the eyes

Charkhi Dadri News: आशियाना जमींदोज...आंखों से छलक पड़े अरमान

Fri, 17 Jul 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 17 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
The home reduced to rubble... dreams spilled from the eyes
जेसीबी से अवैध कब्जों को तुड़वाते कर्मचारी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर परिषद का विशेष अभियान वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह करीब 10 बजे भारी पुलिस बल के साथ शुरू कार्रवाई देर शाम 7 बजे तक चलती रही। इस दौरान महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप प्रस्तावित ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में बने अवैध मकानों और अन्य निर्माणों को जेसीबी मशीन से ढहा दिया गया। अपने आशियानों को बिखरते देख परिवारों का दर्द फूट पड़ा। सपनों के घरों को मिट्टी में मिलता देख महिलाएं फूट-फूटकर रोने लगीं। वहीं एक महिला इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकी और बेहोश होकर जमीन पर गिर गई जिसे परिजनों ने संभाला।
विज्ञापन

मलबे में तब्दील सपने, खुद सामान समेटने को मजबूर लोग
प्रशासन का कहना है कि ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कब्जे होने के कारण विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे थे। कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने लोगों को पहले समझाने का प्रयास किया जिससे विरोध तो देखने को नहीं मिला लेकिन माहौल बेहद गमगीन और तनावपूर्ण रहा। बेघर होने की कगार पर पहुंचे लोग कार्रवाई से पहले ही रोते-बिलखते अपने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाते दिखाई दिए। इसके बाद जेसीबी ने एक-एक कर अवैध निर्माणों को मलबे के ढेर में बदल दिया।
विज्ञापन

------

सुबह से शाम तक चला अभियान
नगर परिषद की कार्रवाई सुबह 10 बजे शुरू हुई और शाम करीब 7 के बाद तक लगातार जारी रही। अभियान के दौरान प्रशासन ने कई स्थानों पर अवैध कब्जों को हटाया। कार्रवाई के चलते आसपास के क्षेत्रों में लोगों की भीड़ लगी रही जबकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं होने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में कार्रवाई
पूरे अभियान की निगरानी सिंचाई विभाग के एसडीओ अमित कुमार ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में की। नगर परिषद के एमई सहित 10 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।


------
सार्वजनिक भूमि, ग्रीन बेल्ट और विकास कार्यों में बाधा बने अवैध कब्जों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिन स्थानों पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया गया है वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - विरेंद्र हुड्डा, एमई, नगर परिषद।

जेसीबी से अवैध कब्जों को तुड़वाते कर्मचारी। 

जेसीबी से अवैध कब्जों को तुड़वाते कर्मचारी। - फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed