फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The heat wave continues, the effects of rain and hailstorm end in a day.

Charkhi Dadri News: गर्मी का कहर बरकरार, बारिश-ओलावृष्टि का असर एक दिन में खत्म

Sat, 18 Apr 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 18 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
The heat wave continues, the effects of rain and hailstorm end in a day.
चरखी दादरी। एक दिन पहले हुई बारिश और ओलावृष्टि का असर शनिवार को पूरी तरह से खत्म होता नजर आया। जिले में एक बार फिर से गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह से ही तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का अहसास जल्दी होने लगा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप और भी तीखी होती चली गई। दोपहर के समय हालात इतने गर्म हो गए कि लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। बाजारों में भी दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा और दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन

गर्मी के इस बढ़ते प्रकोप के बीच किसान अपने खेतों में गेहूं की कटाई और कढ़ाई के काम में जुटे हुए हैं। हालांकि तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान सुबह जल्दी और शाम के समय ही ज्यादा काम करने को मजबूर हैं ताकि दोपहर की तपती गर्मी से बचा जा सके। किसानों का कहना है कि मौसम में इस तरह के अचानक बदलाव से फसल पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले शुक्रवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली थी लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई। शनिवार को फिर से मौसम साफ और खुश्क हो गया जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है जिससे गर्मी का असर और अधिक तेज होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed