फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The greed for profit is making people victims of cyber thugs

Charkhi Dadri News: मुनाफा कमाने का लालच बना रहा साइबर ठगों का शिकार

Mon, 23 Jun 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 23 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The greed for profit is making people victims of cyber thugs
चरखी दादरी। ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर अपराधी जिले के लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। वर्ष 2025 की बात करें तो 26 लोग साइबर ठगों का शिकार बने हैं और तीन लोगों को ट्रेडिंग के नाम पर ठगा गया है।
विज्ञापन

हाल ही में सामने आए तीसरे मामले में शहर निवासी प्रवेश को साइबर ठगों ने साढ़े 57 हजार की चपत लगाई है। अब प्रवेश की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रवेश ने बताया कि वह वार्ड 10 का निवासी है। 28 मई 2025 को उनके पास व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। इसमें बताया कि 20 हजार की ट्रेडिंग करने पर वापसी में 80 हजार रुपये दिए जाएंगे। बाद में अनजान व्यक्ति ने उनके पास स्कैनर भेजा और रुपये भेजने के लिए कहा। शुरुआत में प्रवेश ने 2000 रुपये आरोपी के पास भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश के अनुसार, दूसरी बार में 18000 रुपये भेजे तो आरोपी ने कहा कि उनको 1.50 लाख रुपये का लाभ हुआ है। फिर आरोपी ने कहा कि अब इसमें से 25 प्रतिशत राशि उनको देनी पड़ेगी। उसी दिन प्रवेश ने आरोपी के पास 20 हजार और 17,500 रुपये की दो ट्रांजेक्शन कर दी। बाद में आरोपी ने कहा कि उनको 27,970 रुपये भेजने होंगे, तभी 1.50 लाख रुपये मिलेंगे।

बाद में उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने 27,970 रुपये देने के लिए कहा। इसके बाद उसे धोखाधड़ी का पता चला और अब पुलिस को शिकायत देकर रुपये बरामद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed