फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The government's budget should be a blueprint

Charkhi Dadri News: कर में राहत और उद्योग में विस्तार का खाका खींचने वाला हो सरकार का बजट

Sun, 18 Feb 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 18 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
The government's budget should be a blueprint
सुशील।
चरखी दादरी। 23 फरवरी को पेश होने वाले प्रदेश के वार्षिक बजट विभिन्न वर्गाें को सरकार से काफी उम्मीदें हैं। व्यापारी वर्ग का मानना है कि प्रदेश का बजट निराशाजनक नहीं होगा। सरकार को बजट में व्यापारियों के लिए राहतभरी योजनाएं लागू करनी चाहिए, जिससे प्रदेश में उद्योग विकसित होंगे और व्यापार में भी तेजी आएगी। इससे सीधे तौर पर अर्थ व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन

इनका कहना है कि सरकार ने अनाज व्यापारियों पर मार्केट फीस लगाई है। सरकार इस फीस को कम करे और अन्य किसी प्रकार के टैक्स न लगाकर व्यापारियों को राहत दे।
विज्ञापन




प्रदेश के बजट में सरकार को उद्योगों के विस्तार संबंधी योजनाएं लागू करनी चाहिए। जिस तरह नए व्यापारियों को सब्सिडी मिल रही है, उसी तरह बजट में पुराने व्यापारियों को भी व्यापार में सब्सिडी मिले। प्रगति संबंधी सुविधाएं सरकार की ओर से मिलती रहे। सरकार को व्यापारियों की आय संबंधी करों की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। - राजकुमार, व्यापारी, तेल मिल
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकार को बजट में मार्केट फीस कम करनी चाहिए। पिछली साल सरकार ने कहा था कि जीएसटी लागू होने पर व्यापारियों को अन्य प्रकार के टैक्स से मुक्त कर दिया जाएगा। सरकार ने न तो टैक्स में कोई राहत दी, बल्कि जीएसटी भी लागू कर दी। अब व्यापारियों को दोहरा टैक्स भरना पड़ रहा है। सरकार को इसमें राहत देनी चाहिए। इस बार व्यापारियों के लिए विशेष बजट आने की उम्मीद है। साथ ही सरकार व्यापारी हितों का भी ध्यान रखें। - विनोद गोयल, व्यापारी, तेल मिल


इस वर्ष के बजट में सरकार को एमएसएमई नियम को हटाना चाहिए। इससे व्यापारियों को कर में राहत मिलेगी और उन्नति की संभावना और प्रबल होगी। जिले में भी उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से सकारात्मक प्रयास होने चाहिए। - हरिराम, व्यापारी



बजट में सरकार व्यापारियों पर कोई नया टैक्स लागू न करे। पहले से ही बहुत से टैक्स लगे हुए हैं। साथ ही मार्केट फीस को पूरी तरह खत्म किया जाए। इसके हटने से व्यापार बढ़ेगा और व्यापारियों की उन्नति हो सकेगी। सरकार पुराने व्यापारियों को सब्सिडी उपलब्ध कराए। इस बार बजट से काफी उम्मीदें हैं। सरकार उनको ध्यान में रखकर ही बजट पेश करेगी। - सुशील, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed