{"_id":"66b2bfb1553c20c426061f04","slug":"the-government-is-promoting-the-policies-of-capitalists-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-121565-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार दे रही पूंजीपतियों की नीतियों को बढ़ावा : हरपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार दे रही पूंजीपतियों की नीतियों को बढ़ावा : हरपाल
Wed, 07 Aug 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम सुरेश दलाल को ज्ञापन देते भाकियू पदाधिकारी।
बाढड़ा। टयूबवेल कनेक्शन जारी करने में देरी करने पर किसानों ने रोष मार्च निकाल कर एसडीएम सुरेश दलाल को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण कृषि घाटे की सौदा बनती जा रही है।
किसान भवन में आयोजित बैठक में भाकियू अध्यक्ष हरपाल भांडवा ने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र के कल्याण के बजट में कमी कर पूंजीपति नीतियों को बढ़ावा दे रही है। हर घर तक स्वच्छ पेयजल व फसल सिंचाई का पानी पहुंचाने का दावा करने वाली सरकार धरातल पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित फसल के मुआवजा वितरण में देरी बरती जा रही है। इससे किसानों के सामने खाद, बीज का संकट पैदा हो गया है। भाजपा सरकार कृषि व्यवस्था को कमजोर कर पूंजीपतियों को सशक्त बना रही है। यह जायज कदम नहीं है। किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
किसान नेताओं ने कहा कि किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए छह करोड़ से अधिक की राशि बिजली विभाग को जमा करवा रखी है। आज तक कनेक्शन जारी नहीं किए गए हैं। इससे किसानों में रोष बना हुआ है। बैठक में किसानों ने आरोप लगाया कि कृषि व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली-पानी आपूर्ति न के बराबर होने से जनता तंग आ चुकी है। पशुओं तक को पानी नसीब नहीं हो रहा है।
बैठक के बाद किसानों ने एसडीएम सुरेश दलाल को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन में जगत सिंह बाढड़ा, इंद्रजीत सिंह डालावास, पूर्व सरपंच गिरधारी, वेदप्रकाश काकड़ौली, भूप सिंह दलाल, राम अवतार लाड, ऋषिराम भांडवा, सत्यप्रकाश, नवीन बाढड़ा, ब्रह्मपाल बाढड़ा, रणधीर हुई, ओमप्रकाश उमरवास, ईश्वर सिंह, कमल सिंह हड़ौदी आदि मौजूद रहे।