फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The girl students blocked the road for one and a half hours due to the bus service not being restored

बस सेवा बहाल न होने पर छात्राओं ने डेढ़ घंटे की रोड जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
The girl students blocked the road for one and a half hours due to the bus service not being restored
बिरही-झोझूकलां रोड पर जाम लगातीं छात्राएं। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। बस सेवा की कमी से खफा दो गांवों की छात्राओं ने शुक्रवार को बिरही-झोझूकलां रोड जाम कर दी। छात्राओं ने इस दौरान एक साल पहले बंद की गई बस सेवा को दोबारा बहाल करने की मांग की। मौके पर पहुंचे रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने छात्राओं को तुरंत प्रभाव से बस सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया और इस पर छात्राएं जाम खोलने को राजी हो गईं। इतना ही नहीं मौके से बस स्टैंड पर फोन पर रोडवेज अधिकारियों ने जाम स्थल पर एक बस भी मंगवाई जिसमें बैठकर छात्राएं कॉलेज व स्कूल पहुंची। इससे पहले करीब डेढ़ घंटे तक जाम रहने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तिवाला व शीशवाला गांव की प्रतिदिन करीब 45 छात्राएं झोझूकलां क्षेत्र के कॉलेज व स्कूलों में पढ़ाई करने जाती हैं। इस रूट पर बस या प्राइवेट सवारी वाहन की संख्या कम है। इसके चलते छात्राओं को कई बार तो पैदल ही शिक्षण संस्थाओं में पहुंचना पड़ता है। बस सेवा की कमी दूर न होने पर छात्राओं का सब्र शुक्रवार सुबह जवाब दे गया। बिरही अड्डे पर एकत्रित हुईं छात्राओं ने सुबह नौ बजे बिरही-झोझूकलां रोड जाम कर दी। जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने छात्राओं को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने स्पष्ट इनकार कर दिया। छात्राओं ने मौके पर रोडवेज अधिकारियों को बुलाने की मांग की। इसके बाद दादरी डिपो से एक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने वहां पहुंचकर छात्राओं से जाम का कारण पूछा।
विज्ञापन

इस पर छात्राओं ने कहा कि करीब एक साल विभाग ने बिरहीकलां झोझूकलां रूट पर छात्राओं के लिए विशेष बस चलाई थी जो लंबे समय से बंद है। छात्राओं ने कहा कि इसके चलते उन्हें शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पैदल जाने पर वे देरी से पहुंचती हैं और उनकी कक्षा तक नहीं लगा पाती। छात्राओं ने कहा कि बंद की गई बस सेवा को रोडवेज विभाग तत्काल बहाल करे। इस पर रोडवेज टीम ने आश्वासन देते हुए कहा कि वीरवार से डिपो की एक बस इस रूट पर चलाई जाएगी, जो शीशवाला, तिवाला और बादल की छात्राओं को शिक्षण संस्थानों तक लेकर पहुंचेगी। डीआई सतेंद्र कुमार ने बस स्टैंड परिसर में फोन कर छात्राओं के लिए एक बस मंगवाई। बस करीब साढ़े 10 बजे पहुंची और इसके बाद छात्राओं ने जाम खोल दिया। रोडवेज अधिकारियों ने शनिवार से इस बस के सुचारु संचालन का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राएं बोलीं- क्लास मिस करते-करते हो चुकीं परेशान
छात्रा सोनिया, रजनी, सुजाता, शकुंतला, पिंकी, सरीता, कमलेश, संजना, शीला, पुष्पा, प्रिया, मुनेश, प्रीति, पुष्पा, सरोज व मोहिनी ने बताया कि समय पर वाहन न मिलने के चलते वो कॉलेज में देरी से पहुंचती है। आए दिन उन्हें एक या दो क्लास मिस करनी पड़ती हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या से वह पिछले कई दिनों से परेशान हैं और अधिकारियों से मिलने के बाद भी समाधान न होने पर उन्होंने रोड जाम किया है।

जाम की सूचना मिलने के बाद हम मौके पर पहुंच गए थे। हमने छात्राओं के लिए मौके पर एक बस मंगवाई और शनिवार से इसका संचालन सुचारु रूप से शुरू करने का आश्वासन दिया जिसके बाद छात्राओं ने जाम खोल दिया।
सतेंद्र कुमार, डीआई, चरखी दादरी रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed