फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The girl gave an example of honesty by returning the money found in the street In Charkhi Dadri of Haryana

मिसाल: 14 साल की खुशी को गली में मिले 1.66 लाख रुपये, मां-बेटी ने लौटाए, चौतरफा तारीफ

Thu, 20 Jan 2022 09:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 20 Jan 2022 09:38 PM IST
सार

ईमानदारी दिखाने पर खुशी और उसकी मां कौशल्या को 26 जनवरी पर ग्राम पंचायत सम्मानित करेगी।

विज्ञापन
The girl gave an example of honesty by returning the money found in the street In Charkhi Dadri of Haryana
रुपये लौटाने पर खुशी को सम्मानित करते पालड़ी के ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कहते हैं इंसान अपनी उम्र से नहीं, बल्कि काम से बड़ा होता है। इसी तरह की मिसाल हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव पालड़ी निवासी 14 वर्षीय खुशी व उसकी मां ने पेश की है। खुशी ने गली में गिरे 1.66 लाख रुपये ग्रामीण विजयपाल को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया है। खुशी और उसकी मां कौशल्या के इस कदम की हर कोई सराहना कर रहा है।

विज्ञापन


दरअसल गांव निवासी विजयपाल नामक शख्स के गली से गुजरते समय गुरुवार को एक लाख 66 हजार रुपये गिर गए। कुछ ही देर बाद वहां से गुजर रही 14 साल की किशोरी खुशी को ये रुपये मिल गए। खुशी रुपये लेकर अपनी मां के पास पहुंची। उसकी मां ने तुरंत गांव के मौजिज लोगों को इसकी जानकारी दी और सूचना मिलने के बाद विजयपाल भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


खुशी और कौशल्या ने राशि की पुष्टि करने के बाद विजयपाल को यह राशि सौंप दी। रुपये लौटाने पर खुशी को पालड़ी के ग्रामीणों ने सम्मानित किया। पूर्व सरपंच देशराम यादव व ग्रामीणों ने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर खुशी व उसकी मां कौशल्या को ग्राम पंचायत की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को मिलेगी ईमानदारी अपनाने की प्रेरणा : यादव

विजयपाल यादव ने पैसे लौटाने पर खुशी व उसके परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्ची ने जो ईमानदारी की मिसाल पेश की है, वह बहुत ही सराहनीय कदम है। इससे युवा बच्चों को भी ईमानदारी अपनाने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बताया कि ऐसे संस्कार सभी बच्चों में होने चाहिए ताकि एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed