फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The first program of Haryana Uday was organized in Chapar, DC got the complaints resolved on the spot

Charkhi Dadri News: छपार में आयोजित हुआ हरियाणा उदय का पहला कार्यक्रम, डीसी ने शिकायतें सुन मौके पर करवाया समाधान

Wed, 12 Jul 2023 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 12 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
The first program of Haryana Uday was organized in Chapar, DC got the complaints resolved on the spot
छपार में आयोजित कार्यक्रम में लगाई गई स्टॉल का अवलोकन करतीं डीसी प्रीति और एसपी नितिका गहलोत
चरखी दादरी। जिले के गांव छपार में मंगलवार को हरियाणा उदय का पहला जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और जनजागरूकता रैली भी निकाली गई। उपायुक्त प्रीति की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत समेत सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनका मौका पर ही समाधान करवाया।
विज्ञापन

उपायुक्त प्रीति ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार जिले में हरियाणा उदय कार्यक्रम की 11 जुलाई से शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों तक सरकारी जनसेवाओं को पहुंचाना, उन्हें सरकार की प्रगतिशील योजनाओं से अवगत करवाना और उनके द्वार पर आकर उनकी समस्याओं का निराकरण करना है। उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत, अतिरिक्त उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह, एसडीएम नवीन कुमार, डीआरडीए के सीईओ प्रदीप कौशिक के साथ सभी विभागीय स्टाॅल का अवलोकन किया। ग्राम सचिवालय परिसर में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से नशाखोरी और अपराध रोकने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग की ओर से चिकित्सा शिविर लगाए गए जिनमें दो सौ से अधिक मरीजों की जांच कर उनको दवाएं दी गई। इसी प्रकार ग्रामीणों के आधार कार्ड दुरूस्त करने, परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां दूर करने जैसी नागरिक सेवाएं मुहैया करवाई गई। गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से शिक्षा विभाग और हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर के तत्वावधान में जनचेतना रैली निकाली गई। रैली को अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. जयेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दोपहर बाद एडीसी ने मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें गांव के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षा विभाग तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से मंच पर रंगारंग, मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इन दस्तावेजों की त्रुटियां करवाई ठीक
जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि से संबंधित शिकायतों का निवारण किया गया। बिजली वितरण निगम, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, जिला रेडक्राॅस सोसायटी, बागवानी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की स्टालें भी लगी हुई थीं, जहां ग्रामीणों को नई योजनाओं की जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं का समाधान बताया गया।


- ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता भरत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश राठौर, तहसीलदार अनिल कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नवीन नारा, परियोजना अधिकारी गीता सहारण, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डाॅ. जसवंत जून, जिला वन अधिकारी दिलीप सिंह, शिक्षा अधिकारी जलधीर सिंह कलकल, जिला खेल अधिकारी बस्तीराम, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संदीप सिंह, डाॅ. संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed