{"_id":"68b4accbdd6e2c69150eb4df","slug":"the-first-gyan-ganga-center-will-be-opened-in-brahmin-bhawan-kartikeya-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-143812-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण भवन में खोला जाएगा पहला ज्ञान गंगा केंद्र : कार्तिकेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण भवन में खोला जाएगा पहला ज्ञान गंगा केंद्र : कार्तिकेय
Mon, 01 Sep 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा परशुराम सभागार का उद्घाटन करते हुए।
चरखी दादरी। राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम सभागार का उद्घाटन किया। इसी प्रकार राजकवि शंभूदास की अमर शृंखला के कवि मूलचंद नागवान और आशु कवि मदनलाल मस्त शिष्य सीताराम नागवान के नाम से दो मार्गों का शुभारंभ भी किया गया।
कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति तक शिक्षा का ज्ञान पहुंचे इसके लिए ज्ञान गंगा केंद्र की मुहिम चलाई है। इन ज्ञान गंगा केंद्र के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे जहां जरूरतमंद विद्यार्थियों को निशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 200 ज्ञान गंगा केंद्र खोले जाने हैं और पहला ज्ञान गंगा केंद्र चरखी दादरी के ब्राह्मण भवन में खोला जाएगा।
रविवार को चरखी दादरी पहुंचे राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा का विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय निवासियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले रोड शो के माध्यम से सांसद कार्तिकेय शर्मा का पुष्प वर्षा एवं फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान दादरी से विधायक सुनील सांगवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि हमें भगवान परशुराम से शस्त्र, शास्त्र और धर्म का ज्ञान सीखना चाहिए। भगवान परशुराम की शिक्षा आज के इस युग में बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि भगवान परशुराम की शिक्षा अधर्म के खिलाफ है और सच्चाई के साथ है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करने पहुंचे चरखी दादरी के विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि कार्तिकेय शर्मा हरियाणा की राजनीति के स्वर्णिम भविष्य हैं। आने वाले समय में सांसद कार्तिकेय शर्मा का हरियाणा की राजनीति में कोई मुकाबला नहीं कर पाएगा।
कार्यक्रम में शशिकांत भारद्वाज, राजेश पांडे, प्रवीन वत्स, प्रवीन मरहटा, अनिल पांडे, दिनेश मास्टर, लक्ष्मीनारायण शर्मा, नरेंद्र निर्मल, ज्योति स्वरूप, धर्मवीर सैनी, हेमंत शर्मा, मुकेश वत्स, विजय मौजूद रहे।