{"_id":"603d42a58ebc3ec86f6c0b9f","slug":"the-first-dose-of-vaccine-given-to-89-people-at-three-centers-charkhidadri-news-rtk5978728164","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन केंद्रों पर 89 लोगों को दी वैक्सीन की पहली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन केंद्रों पर 89 लोगों को दी वैक्सीन की पहली डोज
विज्ञापन
वैक्सीनेशन के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे लोग इंटरनेट चलने का इंतजार करते।
- फोटो : CharkhiDadri
कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की जिले में सोमवार से शुरुआत की गई। तीसरे चरण के लिए तीन केंद्रों पर 89 लोगों को कवर किया गया। इनमें आठ फ्रंट लाइन वर्कर्स भी शामिल हैं। सबसे अधिक वैक्सीनेशन सिविल अस्पताल में किया गया। सोमवार को यहां पहुंचे 60 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई।
तीसरे चरण में 60 साल उम्र से ज्यादा वाले व्यक्ति और 45 साल उम्र से ज्यादा वाले उन लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, जो गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं। सिविल अस्पताल में आयोजित सेशन में सुबह के समय इंटरनेट की समस्या बनी रही, जिसके चलते वैक्सीनेशन करवाने पहुंचे लोगों को इंतजार करना पड़ा। करीब 12 बजे के बाद इंटरनेट सेवा बहाल हुई और इसके बाद वैक्सीनेशन ने रफ्तार पकड़ी। सोमवार को तीनों केंद्रों पर आयोजित सेशन में हार्ट ट्रांसप्लांट, आर्टरी डिजीज, बाईपास सर्जरी, हाइपरटेंशन, 10 साल से डायबिटीज से ग्रस्त, शुगर और बीपी से ग्रस्त लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।
60 से अधिक उम्र वाले 46 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
सोमवार को दादरी अस्पताल में 60, बाढड़ा में 20 और अचीना में नौ लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इस दौरान 46 बुजुर्गों को टीके लगाए गए। वहीं, 45 साल उम्र से ज्यादा वाले 43 ऐसे लोगों को भी टीके लगाए गए हैं, जिन्हें गंभीर बीमारियां हैं।
विज्ञापन
तीसरे सेशन की शुरुआत तक 3700 लोग हो चुके कवर
वैक्सीनेशन के पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन दी गई। विभाग को 2847 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगानी थी और 2592 को कवर किया गया। दूसरे चरण में 990 फ्रंट लाइन वर्कर्स को कवर किया गया। तीसरे चरण के पहले दिन 89 लोगों को कवर किया गया। ऐसे में तीसरे चरणके पहले दिन तक 3700 लोगों को कवर किया जा चुका है।
ये है स्टॉक की स्थिति
जिला स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन का स्टॉक अभी उपलब्ध है। जिला वैक्सीन केंद्र में 1380 कोविशील्ड और 6500 कोविवैक्सीन की डोज रखी हुई है। जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज का कहना है कि वैक्सीनेशन के लिए अभी स्टॉक पर्याप्त है।
सोमवार को तीसरे चरण का शुभारंभ किया गया है। पहले दिन तीन केंद्र बनाकर 89 लोगों को टीके लगाए गए हैं। अब तक 3700 लोगों को कवर किया जा चुका है।
डॉ. आशीष मान, जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज