फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The farmers burnt a symbolic effigy of PM

किसानों ने फूंका पीएम का प्रतीकात्मक पुतला

Wed, 10 Feb 2021 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
The farmers burnt a symbolic effigy of PM
कितलानला टोल प्लाजा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला फूंकते किसान। - फोटो : CharkhiDadri
संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपनी मांगों को लेकर 75 दिन से धरने पर बैठे किसानों को आंदोलनजीवी कहने पर किसानों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मंगलवार को कितलाना टोल प्लाजा पर धरना दे रहे किसानों ने पीएम के वक्तव्य की निंदा की और पुतला जलाकर रोष का इजहार किया। उन्होंने कहा कि मोदी का यह आचरण अहंकार की पराकाष्ठा है।
विज्ञापन

47वें दिन धरने की अध्यक्षता नरसिंह डीपीई, बिजेंद्र बेरला, धर्मपाल महराणा, रणधीर कुंगड़, सज्जन कुमार सिंगला, सुभाष यादव, महेंद्र पंच ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भूल रहे हैं कि देश को आजादी आंदोलनकारियों ने ही दिलाई थी। प्रधानमंत्री ने संसद में जो भाषण दिया उससे किसान ही नहीं बल्कि जवानों का भी अपमान हुआ है। मंगलवार को धरनास्थल पर राजू मान, बलबीर बजाड़, कमल प्रधान, दिलबाग ग्रेवाल, बीरमति, पूर्व सरपंच नरेंद्र फतेहगढ़, पूर्व सरपंच समुंद्र सिंह, सूबेदार सत्यवीर, रत्तन सिंह घिकाड़ा, राजेश पहलादगढ़, जमात अली, राजबीर बोहरा, मेहर सिंह धनाना, मास्टर विजयपाल, दिलबाग ढुल, जागेराम बोहरा, नरदेव अटेला, राजबीर गौरीपुर, रणधीर अटेला, सरोज श्योराण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बोेले- गरीबी को नहीं गरीब को मिटाने पर उतारू सरकार
दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि किसान आंदोलन को भाजपा जाति, धर्म या क्षेत्र के हिसाब से बांटने का षड्यंत्र रच रही थी, जब वह कामयाब नहीं हुई तो प्रधानमंत्री मोदी मैदान में आये। उन्होंने किसानों में फूट डालने के लिए कहा कि तीन कृषि कानूनों का छोटे किसानों को फायदा होगा। हकीकत यह है कि नोटबंदी के वक्त भी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि गरीब को फायदा होगा और धनवान को नुकसान होगा, लेकिन हुआ उल्टा ही। यही अब होने जा रहा है सरकार गरीबी को नहीं गरीब को ही मिटाने पर उतारू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed