फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The farmer reached the market with 25 quintals of mustard, the agency did not buy it citing moisture

Charkhi Dadri News: किसान 25 क्विंटल सरसों लेकर पहुंचा मंडी, नमी बताकर एजेंसी ने नहीं खरीदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
The farmer reached the market with 25 quintals of mustard, the agency did not buy it citing moisture
अनाज मंडी परिसर में नमी कम करने के लिए बिछाई गई सरसों की फसल।
चरखी दादरी। सरकारी खरीद की घोषणा के तीसरे दिन दादरी मंडी में सरसों की आवक शुरू हुई। हालांकि, महज 25 क्विंटल सरसों की मंडी पहुंची और नमी के कारण ढेरी की खरीद नहीं हो पाई। जानकारों की मानें तो सरसों की आवक के रफ्तार पकड़ने में अभी एक सप्ताह का समय लग सकता है।
विज्ञापन

वहीं, मार्केट कमेटी और खरीद एजेंसी हैफेड के अधिकारियों का कहना है कि मंडी में आने वाले किसानों के लिए तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं और उन्हें परेशानियों से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। अधिकारियों का दावा है कि गेट पास काटने के लिए दोनों धर्मकांटा पर कंप्यूटर ऑपरेटर्स की नियुक्ति की जा चुकी है। किसान फसल बेचने के लिए तय समय पर पहुंचकर दस्तावेज के अनुसार अपना गेटपास कटवा सरसों बेच सकता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मार्केट कमेटी और खरीद एजेंसी हैफेड को किसानों की सरकारी मूल्यों पर सरसों खरीद के लिए 15 मार्च को पत्र जारी कर दिया गया था। लेकिन सरसों की कटाई नहीं होने के कारण दो दिनों से आवक नहीं हो पाई थी। मंगलवार को मंडी की फर्म कृष्ण कुमार अजय कुमार पर 25 क्विंटल सरसों की ढेरी उतारी गई। सरसों में नमी की अधिकता होने के कारण नहीं खरीदा गया। संबंधित विभागों के अधिकारियों का दावा है कि मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाने वाले सभी किसानों की फसल खरीदी जा रही है। किसानों को फसल बेचने में किसी भी परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही किसान पहुंचा, सुनसान रही मंडी
सरकारी घोषणा के बाद अनाज मंडी में मंगलवार को गांव सौंप निवासी मांगेराम ने पहला टोकन कटवाया। मांगेराम ने बताया कि मौसम में परिवर्तन आने के कारण अभी ज्यादातर किसानों ने फसल की कटाई नहीं की है। किसान के अनुसार उसकी फसल में 10 एमएम नमी की मात्रा बताकर ढेरी को फैलाकर सरसों सुखाने की बात कही गई है। वहीं, एक ही किसान के पहुंचने के कारण दिनभर मंडी सुनसान रही।

1.50 लाख एकड़ जमीन पर हुई है सरसों की बिजाई
जिले के किसानों में सरसों की खेती के प्रति लगातार रुझान बढ़ रहा है। इस बार जिले भर में 1.50 लाख एकड़ जमीन पर किसानों ने सरसों की फसल की बिजाई की हुई है। वहीं 44,960 किसानों ने सरकारी भाव पर फसल बेचने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है।


-----------मंडी में एक किसान से 25 क्विंटल सरसों ही सरकारी भाव में खरीदी जाएगी। मंगलवार को एक किसान ने टोकन कटवाकर उपज आढ़ती के पास रखी है।
- विजय कुमार, सचिव, दादरी मार्केट कमेटी

---------
दादरी मंडी में केवल एक किसान 25 क्विंटल सरसों लेकर आया। नमी अधिक होने के कारण सरसों नहीं खरीदी जा सकी। नमी दूर होते ही किसान की पैदावार खरीद ली जाएगी।
- सतीश कुमार, मैनेजर, हैफेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article