{"_id":"678feb82cfa9b345ef0cd124","slug":"the-family-went-to-a-wedding-thieves-stole-household-items-from-behind-and-set-the-room-on-fire-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-130283-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: परिवार गया शादी में, पीछे से चोरों ने घरेलू सामान चुराकर कमरे में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: परिवार गया शादी में, पीछे से चोरों ने घरेलू सामान चुराकर कमरे में लगाई आग
विज्ञापन
कमरे के अंदर चारपाई को लगाई गई आग।
चरखी दादरी/बाढड़ा। शादी में गए बाढड़ा निवासी एक परिवार के मकान में चोरी को अंजाम देने के बाद जाते वक्त चोरों ने आग लगा दी। रात करीब तीन बजे शादी से वापस लौटने के बाद परिवार को घटना का पता चला। फिलहाल मकान मालिक की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बाढड़ा निवासी राकेश ने बताया कि वह 19 जनवरी को उत्तराखंड में आयोजित एक शादी समारोह में शिरकत करने परिवार समेत गया हुआ था। 20 जनवरी की रात 3 बजे वह घर लौटे। उसी दौरान उन्होंने देखा तो प्लॉट में बने कमरे में आग लगी है। परिवार ने तुरंत पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया और उसके बाद अंदर जाकर जांच की तो घरेलू सामान चोरी मिला।
शिकायतकर्ता राकेश के अनुसार, चोर उनके कमरे से एलईडी, गैस सिलिंडर, इन्वर्टर-बैटरी, एसी वॉल्टेज, गैस चूल्हा समेत अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए। वही, राकेश के सूचना देने के बाद बाढड़ा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद राकेश की ओर से पुलिस टीम को शिकायत सौंपी गई, जिसके आधार पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।