फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The faces of the youth blossomed by voting for the first time, the moment they were imprisoned in the mobile

पहली बार मतदान कर युवाओं के खिले चेहरे, मोबाइल में कैदा किया लम्हा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The faces of the youth blossomed by voting for the first time, the moment they were imprisoned in the mobile
दिव्यांग हर्षित। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। निकाय चुनाव में पहली बार मतदान करने के लिए युवा उत्सुक नजर आए। ईवीएम पर अपने चहेते उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के बाद इन मतदाताओं के चेहरे खिल उठे। खासकर पहली बार वोट डालने पहुंचीं युवतियां इस लम्हे को अपने मोबाइल में कैद करती नजर आईं। इन युवाओं का कहना है कि पहली बार मतदान करने का अनुभव बेहद सुखद है। उनका प्रयास रहेगा कि भविष्य में वो लगातार अपने मताधिकार का प्रयोग कर शहरी और प्रदेश सरकार के चुनाव में अपना योगदान देंगे। निकाय चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से संवाददाता की बातचीत पर आधारित एक विशेष रिपोर्ट....
विज्ञापन

युवा बोले : सुखद रहा पहला वोट डालने का अनुभव, हर बार करेंगे मताधिकारी का प्रयोग
- दिव्यांग हर्षित ने डाला अपना पहला वोट
वार्ड-16 के डेरा वाली धर्मशाला में बनाए गए मतदान केंद्र पर दिव्यांग हर्षित अपना पहला वोट डालने पहुंचा। मतदान केंद्र के अंदर तक हर्षित पिता के साथ व्हील चेयर पर पहुंचा और बाहर आकर हर्षित ने मतदान की खुशी भी जाहिर की।
विज्ञापन

गार्गी ने पहली बार किया मतदान -
वार्ड-10 के मतदान केंद्र पर युवती गार्गी ने अपना पहला वोटा डाला। गार्गी ने बताया कि मतदान करने के बाद मुझे बहुत खुशी मिली। सबसे यही अपील करूंगी कि अपना मत का प्रयोग कर अच्छा नागरिक होने का फर्ज जरूर निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पहली बार वोट डालकर उत्साहित नजर आई टीना
वार्ड-2 स्थित मतदान केंद्र पर टीना ने रविवार को पहली बार मतदान किया। टीना ने बताया कि मतदान का अनुभव सुखद रहा। आगे जब भी चुनाव होंगे मैं अपने वोट का प्रयोग जरूर करूंगी। टीना का कहना है कि युवा मतदान के लिए आगे आएं।
- हर मौके पर अवश्य करूंगी मतदान
वार्ड-छह निवासी मुस्कान ने रविवार को मतदान केंद्र पर पहुंचकर शहरी सरकार चुनने के लिए पहली बार मतदान किया। मुस्कान का कहना है कि अब वो हर चुनाव में अपने मताधिकारी का प्रयोग करेगी और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेगी।
- बिना दबाव के पिंकी ने डाला अपना पहला वोट
निकाय चुनाव में आज पहली बार मैंने अपने मत का प्रयोग किया। मैंने किसी के कहने या दबाव में आकर अपना वोट नहीं डाला है। प्रत्याशी चयन मैंने अपनी समझ से किया है। जाति और परिवारवाद से ऊपर उठकर हमें हर चुनाव में मतदान करना चाहिए।

- अपने विवेक से चहेते उम्मीदवार के पक्ष में डाला वोट
वार्ड- दो निवासी प्रीति ने कहा कि आज मैंने पहली बार मतदान किया है। मैंने अपना पहला वोट विवेक से अपने चहेते उम्मीदवार के पक्ष में डाला है। मेरी युवाओं से अपील है कि चुनाव में वो मतदान कर सभ्य और जागरूक नागरिक होने का फर्ज जरूर निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed