फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The faces of the disabled candidates blossomed after giving the exam in their home district

Charkhi Dadri News: गृह जिले में परीक्षा देकर खिले दिव्यांग अभ्यर्थियों के चेहरे

Mon, 28 Jul 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 28 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The faces of the disabled candidates blossomed after giving the exam in their home district
विशेष वाहन में सवार होकर परीक्षा केंद्र पर जाती महिला अभ्यर्थी। 
चरखी दादरी। सामान्य पात्रता परीक्षा के दिव्यांग अभ्यर्थी जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। गृह जिले में परीक्षा केंद्र देने के फैसले को उन्होंने सराहनीय बताया। इतना ही नहीं, घर से परीक्षा केंद्र लाने और वापस घर तक छोड़ने के लिए की गई वाहनों की व्यवस्थाओं उन्हें खूब भाई।
विज्ञापन

सरकार के समावेशी दृष्टिकोण के तहत दिव्यांग अभ्यर्थियों को घर से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए विशेष वाहन व ग्राम सचिव नियुक्त किए गए। यह सेवा पूरी तरह निशुल्क और मानवीय आधार पर दी गई। ताकि, इन विशेष परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं, दिव्यांग अभ्यर्थियों ने सरकार के इस कदम की सराहना की। कहा कि प्रदेश में यह एक नई शुरुआत है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के वाहनों की व्यवस्था करने से दिव्यांग पात्रों ने आसानी से परीक्षा दी। परीक्षार्थियों ने भी इस व्यवस्था के लिए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। दिव्यांगजनों के लिए नियुक्त टीम के कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन



- हेल्पाइन नंबर पर मिली जानकारी से घर के बाहर पहुंचीं टीमें
रविवार को जिले में दोनों सत्रों में जितने दिव्यांगजन परीक्षार्थियों ने प्रशासन की हेल्पलाइन के माध्यम से परीक्षा केंद्र तक जाने की सुविधा के लिए स्वीकृति दी थी। ऐसे में इन सभी दिव्यांगजनों को प्रशासन की टीम ने उनके घर पहुंचकर परीक्षा केंद्र तक वाहन से ले जाकर परीक्षा उपरांत वापस घर छोड़ा।



दिव्यांग अभ्यर्थी बोले- सराहनीय रहे प्रशासन व सरकार के प्रबंध
जेवली निवासी एक दिव्यांग महिला अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकार की इस सुविधा से मानसिक बोझ कम हुआ है, न समय की चिंता रही और न खर्च का डर। हम पूरी ऊर्जा से परीक्षा में ध्यान केंद्रित कर पाए। भागवी के प्रदीप कुमार ने सरकार की व्यवस्था को सराहा। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने पर मूक बेटी ने भी साइन लैंग्वेज के जरिये मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed