फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The faces of 356 girl students and 25 teachers on receiving the tab

टैब पाकर 356 छात्राओं और 25 शिक्षकों के खिले चेहरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The faces of 356 girl students and 25 teachers on receiving the tab
सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक सोमबीर सांगवान समेत प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंच पर मौजूद छात्रा? - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा की छात्राओं को टैब वितरित किए गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह ने शिरकत की जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर दादरी विधायक सोमबीर सांगवान पहुंचे। जिला प्रशासन की ओर से एडीसी मुनीष नागपाल व नगराधीश नरेंद्र कुमार समेत शिक्षा विभाग अधिकारी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान 356 छात्राओं को टैब वितरित किए गए। इनमें दसवीं की 128 और बारहवीं की 228 छात्राएं शामिल हैं। उनके अलावा 25 पीजीटी शिक्षकों को भी टैब वितरित किए गए।
विज्ञापन

टैब मिलने के बाद छात्राओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि समय के साथ बदलाव जरूरी होता है। इसी तर्ज पर सरकार ने डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ई-अधिगम योजना लागू की है। आधुनिक शिक्षण अब केवल क्लास रूम, ब्लैक बोर्ड व ग्रीन बोर्ड आधारित नहीं रहा है, इसका स्वरूप बदल गया है। अब स्कूलों में ऑनलाइन और डिजिटल क्लास रूम के जरिये पढ़ाई हो रही है। छात्रों ने भी पढ़ाई का नया तरीका सीख लिया है। आज यह हर विद्यार्थी की शैक्षणिक गतिविधि का हिस्सा बन चुका है। विद्यार्थियों व अध्यापकों को दिए गए टैबलेट कई खूबियों से लैस हैं। प्रदेश भर में आयोजित टैब वितरण समारोह के तहत 119 खंडों में लगभग 9 हजार विद्यार्थियों को टैब वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन

विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि सरकार लगातार ई लर्निंग पर जोर दे रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए गए हैं। इसके जरिये विद्यार्थियों को अपने स्कूल के अध्यापकों के साथ-साथ विश्व स्तरीय अध्यापकों से पढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। जिसमें विद्यार्थी विभिन्न रिसर्च, प्रोजेक्ट से जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक जिले में वितरित हो चुके 614 टैब
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल ने कहा कि दादरी खंड में दसवीं व बारहवीं के 358 विद्यार्थियों व 25 अध्यापकों को, बौंद ब्लाक में 100 विद्यार्थियों और बाढड़ा खंड में 131 विद्यार्थियों सहित जिले में कुल 614 टैब वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राजकीय विद्यालयों में अधिकतर विद्यार्थी ऐसे परिवारों से जिनके माता-पिता उनकी पढ़ाई पर अधिक खर्च नहीं कर सकते हैं। इनके घरों में डिजिटल संसाधनों की कमी है और ऐसी स्थिति में टैब कारगर सिद्ध होंगे।
- ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अजीत सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र मलिक, उप जिला शिक्षा अधिकारी जलधीर सिंह, डीपीसी कुलदीप सिंह, सुधीर चांदवास व ऋषिपाल उमरवास आदि मौजूद रहे।
छात्राएं बोलीं: स्कूल बंद होने पर अब पढ़ाई नहीं होगी बाधित
- कोरोना के समय ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मेरे घर पर स्मार्टफोन नहीं था, जिसके चलते काफी दिक्कतें हुईं। अब टैब मिलने से पढ़ाई बाधित नहीं होगी।
मानसी, छात्रा, बारहवीं कक्षा
- कई विद्यार्थियों के अभिभावक आर्थिक रूप से इतने सक्षम नहीं होते कि वो अपने बच्चों को महंगे टैब दिलवा सके।
सरकार के टैब वितरण योजना का इन परिवारों को लाभ मिलेगा।
-मंजू, छात्रा, बारहवीं कक्षा
- घर पर एक ही मोबाइल होने की स्थिति में दो बहन-भाई पढ़ाई नहीं कर पाते थे। अब मुझे अपना टैब मिल गया जिससे पढ़ाई में काफी सुविधा मिलेगी।
सोनू, छात्रा, बारहवीं कक्षा
- कई बार कोई टॉपिक अच्छी से समझ नहीं आता। स्कूल में तो टीचर से समझ सकते हैं लेकिन घर पर टीचर हर समय उपलब्ध नहीं हो सकता। ऐसी स्थिति में टैब कारगर सिद्ध होगा।
-शायरा, छात्रा, बारहवीं कक्षा
एसडीएम ने 131 छात्राओं को वितरित किए टैब
बाढड़ा। राजकीय कन्या स्कूल की 131 छात्राओं को टेबलेट वितरित किए गए। एसडीएम डॉ. संजय कुमार ने कस्बे के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को टैबलेट वितरित करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। विद्यार्थियों को हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।
एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि शिक्षा मानव जीवन को संवारने का काम करती है लेकिन आज के दौर में शिक्षा का आधुनिकीकरण भी जरुरी हो गया है। प्रदेश सरकार ने अभूतपूर्व फैसला लेते हुए विद्यार्थियों को टैबलेट मुहैया करवाने का काम किया है। प्रथम चरण में दसवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी रामचंद्र इंदौरा, प्राचार्य सुनील यादव, प्रवक्ता मनोज कुमार, विनोद कुमार, सुनील कुमार, सुखबीर सिंह, अनिल कुमार, अनिल कुमार, गरिमा फौगाट ,मीनू प्रवक्ता, सुमन गुलिया, नीलम, डीपीई सरस्वती, जयवंती, रेखा प्रवक्ता, रण सिंह, अशोक कुमार, सत्यवान बीआरपी, डॉक्टर दीपक, प्रमिला, संतोष, अंजूबाला, अनीता शर्मा आदि मौजूद रहे।

  कस्बे के विद्यालय में छात्राओं को टेबलेट प्रदान करते एसडीएम डॉ. संजय कुमार।

कस्बे के विद्यालय में छात्राओं को टेबलेट प्रदान करते एसडीएम डॉ. संजय कुमार।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed