{"_id":"64fe07f2ac85c51599015d28","slug":"the-executive-of-aggarwal-charitable-hospital-will-be-elected-for-two-years-elections-will-be-held-on-17th-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-6178-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अग्रवाल धर्मार्थ चिकित्सालय की दो वर्ष के लिए चुनी जाएगी कार्यकारिणी, 17 को होंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अग्रवाल धर्मार्थ चिकित्सालय की दो वर्ष के लिए चुनी जाएगी कार्यकारिणी, 17 को होंगे चुनाव
Sun, 10 Sep 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। अग्रवाल सेवा संघ गीता भवन की ओर से संचालित अग्रवाल धर्मार्थ चिकित्सालय के दो वर्ष 2023-25 की कार्यकारिणी के चुनाव आयोजित किए जाएंगे। 6 पदाधिकारियों के लिए प्रधान पद व सचिव पद पर चार, वरिष्ठ उप-प्रधान व सहसचिव के लिए दो-दो फार्म तथा कनिष्ठ उपप्रधान व कोषाध्यक्ष के लिए एक-एक उम्मीदवार की ओर से फार्म नामांकन किया गया।
14 नामांकन में से 4 वापसी के बाद प्रधान पद के लिए सतीश बंसल व राजकुमार गोयल, वरिष्ठ उप प्रधान के लिए चुन्नीलाल बंसल व प्रवीण मित्तल, सचिव पद के लिए अनुराग गुप्ता व सागरमल पांडवानिया तथा सह सचिव पद पर अरुण व मुकेश आदमपुरिया नामांकन फार्म शेष रह गए हैं। उपरोक्त पदों पर एक से अधिक प्रत्याशी होने से इन चारों पदों के लिए संस्था के सदस्य मतदान से चुनाव करेंगे। वहीं कनिष्ठ उप प्रधान व कोषाध्यक्ष के लिए एक-एक उम्मीदवार रहने से शुभम गोयल कनिष्ठ उप प्रधान व कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेश बंसल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। चुनाव अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने बताया कि 17 सितंबर रविवार को 875 मतदाता सुबह 8 बजे से शाम चार बजे तक स्थानीय अग्रवाल धर्मार्थ चिकित्सालय गीता भवन परिसर में हाेने वाली मतदान प्रक्रिया से चुनाव करेंगे। मतगणना व मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।