{"_id":"687fdbd44084ec826e03f1d4","slug":"the-electricity-departments-feat-sent-a-bill-of-78-million-rupees-for-turning-on-a-single-bulb-leaving-the-consumer-stunned-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-141175-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बिजली निगम का कारनामा...एक बल्ब जलाने पर भेजा 78 लाख रुपये का बिल, उपभोक्ता के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बिजली निगम का कारनामा...एक बल्ब जलाने पर भेजा 78 लाख रुपये का बिल, उपभोक्ता के उड़े होश
विज्ञापन
उपभोक्ता को भेजा गया 78 लाख का बिजली बिल।
कादमा। गांव कादमा में बिजली निगम की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। गांव निवासी आनंद पुत्र मांगेराम को बिजली निगम की ओर से 78 लाख रुपये का बकाया बिल भेजा गया, जिसे देख मकान मालिक के होश उड़ गए।
आनंद ने बताया कि यह बिल जनवरी से जुलाई 2025 तक की अवधि का है, जिसमें कुल राशि 78,23,981 दर्शाई गई है। जबकि हकीकत यह है कि उनका घर अधिकतर समय बंद रहता है और कभी-कभार सिर्फ एक बल्ब ही जलाया जाता है। उन्होंने कहा कि बिल सुधार के लिए वे कई बार विभाग के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। आनंद ने बिजली निगम से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच कर बिल को संशोधित किया जाए और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में इस प्रकार की तकनीकी गलती दोबारा न हो।
बिजली निगम का पक्ष
यह गलती से हुआ है। उपभोक्ताओं को कंप्यूटर प्रणाली के जरिए बिल संबंधी मैसेज भेजे जाते हैं। उपभोक्ता हमारे पास आए, हम तुरंत बिल को दुरुस्त कर देंगे। - सतीशचंद्र, एसडीओ, बिजली निगम