{"_id":"610adf7c8ebc3e6c6e005c39","slug":"the-driver-called-on-dial-112-as-soon-as-the-vehicle-was-snatched-the-police-arrived-in-10-minutes-the-canter-recovered-in-25-minutes-charkhidadri-news-hsr608055372","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन छीनते ही चालक ने डायल 112 पर की कॉल, दस मिनट बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने 25 मिनट के अंदर कैंटर की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन छीनते ही चालक ने डायल 112 पर की कॉल, दस मिनट बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने 25 मिनट के अंदर कैंटर की बरामद
विज्ञापन
वाहन छीनते ही चालक ने डायल 112 पर की कॉल, 10 मिनट में पहुंची पुलिस, 25 मिनट में कैंटर बरामद
चरखी दादरी। प्रदेश में डायल 112 सेवा शुरू होने के बाद पुलिस के रिस्पांस टाइम में काफी सुधार आया है। इसकी बानगी मंगलवार रात आदमपुर डाढ़ी के समीप से छीने गए कैंटर मामले में देखने को मिली। बदमाशों के कैंटर छीनते ही चालक ने डायल 112 पर कॉल किया और इसके दस मिनट बाद ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस टीम ने पीड़ित द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर न केवल कैंटर छीनने वालों का पीछा किया, बल्कि 25 मिनट के अंदर कैंटर बरामद भी कर लिया। आरोपी को भी पुलिस टीम ने दबोच लिया।
हुआ यूं कि गुराना निवासी देशराज अपनी कैंटर को आदमपुर डाढ़ी में सड़क किनारे खड़ी कर सो रहा था। उसी दौरान एक बोलेरो में सवार होकर कुछ युवक वहां पहुंचे। उन्होंने देशराज से मारपीट की और उसकी कैंटर गाड़ी छीनकर महेंद्रगढ़ की तरफ फरार हो गए। देशराज ने तुरंत 112 पर कॉल कर घटनाक्रम की जानकारी दी और दस मिनट बाद ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद देशराज को साथ लेकर पुलिस उस दिशा में आगे बढ़ी, जिस तरफ आरोपी भागे थे।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि ईआरवी गाड़ी संख्या एचआर-99-0158 पर तैनात पुलिस टीम ने छीनी गई कैंटर महेंद्रगढ़ के कुरावटा रोड से बरामद कर ली और एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। उसकी पहचान महेंद्रगढ़ निवासी रवि चौहान के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जल्द ही टीम में शामिल एएसआई विजय सिंह, सिपाही प्रवीन और विजेंद्र को सम्मानित किया जाएगा।