फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The driver accused of hitting scooter has been arrested

Charkhi Dadri News: मनु के मामा और नानी की स्कूटी को टक्कर मारने का आरोपी चालक गिरफ्तार, एसआईटी करेगी जांच

Thu, 23 Jan 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 23 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The driver accused of hitting scooter has been arrested
पुलिस गिरफ्त में हादसे का आरोपी ब्रेजा चालक विजय। 
चरखी दादरी। दादरी शहर में रविवार को हुए सड़क हादसे में ओलंपियन मनु भाकर के मामा और नानी की मौत हुई थी। हादसे के तीन दिन बाद दादरी शहर थाना पुलिस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारने के आरोपी कार चालक पिचोपा कलां निवासी विजय को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एसपी अर्श वर्मा ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय एसआईटी गठित की है। इसकी कमान ट्रेनी आईपीएस दिव्यांशी सिंगला को सौंपी गई है। पीड़ित परिवार की ओर से हत्या का अंदेशा जाहिर करने के बाद एसआईटी गठित की गई है। इस मामले में मनु भाकर ने भी एसपी से बात की है।
विज्ञापन

19 जनवरी को रोडवेज में तैनात मनु भाकर के मामा युद्धवीर अपनी मां सावित्री देवी को स्कूटी पर बैठाकर घर से बस स्टैंड की तरफ आ रहे थे। जब वे महेंद्रगढ़ व लोहारू चौक के बीच पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और नागरिक अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, हादसे के बाद कार भी पलट गई थी। उसमें सवार चालक भाग निकला था।हादसे का वीडियो सामने आने पर मनु की मां ने कहा है कि हत्या की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। परिवार के दूसरे सदस्यों ने भी हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन





ये हैं चार सदस्यीय कमेटी में शामिल
मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते दादरी एसपी अर्श वर्मा ने जांच के लिए चार सदस्यीय एसआईटी गठित की है। इसमें ट्रेनी आईपीएस दिव्यांशी सिंगला के अलावा शहर थाना प्रभारी सुनील कुमार, एएसआई ऋषिपाल और हेड कांस्टेबल सुरेश को शामिल किया गया है। एसआईटी हादसे की जांच जल्द पूरी कर अपनी रिपोर्ट सौंप देगी।
वहीं, शहर थाना पुलिस की टीम ने बुधवार को कार चालक विजय को गिरफ्तार कर लिया। हादसे को लेकर उससे पूछताछ जारी है। मनु भाकर की मां सुमेधा भाकर का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।




हादसे के आरोपी चालक पिचोपा कलां निवासी विजय को दादरी शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एसपी अर्श वर्मा ने मामले की जांच के लिए एसआईटी भी गठित की है। एसआईटी जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंप देगी। -धीरज कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर, चरखी दादरी पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed