{"_id":"6a061336c038df14e1021595","slug":"the-district-topped-the-state-in-census-work-sdm-inspected-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-155223-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जनगणना कार्य में जिला प्रदेश में अव्वल, एसडीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जनगणना कार्य में जिला प्रदेश में अव्वल, एसडीएम ने किया निरीक्षण
Thu, 14 May 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 14 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
जनगणना कार्य का निरीक्षण करते एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह।
चरखी दादरी। जनगणना 2027 के पहले चरण के कार्य में दादरी जिले का कार्य पूरे प्रदेश में सबसे आगे चल रहा है। सभी 1019 मकान सूचीकरण ब्लॉक यानी एचएलबी पर कार्य शुरू है। जिले में गत 1 मई से शुरू हुए जनगणना के कार्य के दौरान मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है जोकि 30 मई तक पूरा किया जाना है।
मुख्य जनगणना अधिकारी एवं उपायुक्त डा मुनीश नागपाल के मार्गदर्शन में डिजिटल जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत जिले में मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए जिले में कुल 1019 मकान सूचीकरण ब्लॉक यानी एचएलबी बनाए गए हैं और सभी ब्लॉक पर कार्य किया जा रहा है। इनमें से 66 ब्लॉक पर कार्य पूरा हो चुका है। वीरवार को एसडीएम डाॅ. विरेन्द्र सिंह ने जनगणना कार्य की मौके पर जाकर समीक्षा की।
जनगणना को लेकर उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी प्रगणक मकान सूचीकरण के कार्य को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित अवधि में पूर्ण करें। मकान सूचीकरण कार्य मकानों से संबंधित सामान्य सूचना डिजिटल रूप से एकत्रित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य महत्वपूर्ण है। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर देश के विकास के कार्यक्रम तथा कल्याणकारी योजनाएं निर्धारित होंगी। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल मुखिया जनगणना में तैनात प्रगणकों को आवश्यक हिदायत दें कि वे स्कूल समय के उपरांत जनगणना के कार्य को करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्रगणकों की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए एक प्रगणक को 150 से 200 घर ही गणना के लिए दिए गए हैं। यदि प्रगणकों को मकान सूचीकरण के दौरान कोई असुविधा होती है तो वे सुपरवाइजर अथवा चार्ज अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रगणकों की समस्याओं का तुरंत समाधान करवाए।