फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The district planing team dropped illegal construction

ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में जिला योजनाकार विभाग की टीम ने ढहाए अवैध निर्माण

Tue, 01 Sep 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
The district planing team dropped illegal construction
जिला नगर योजनाकार विभाग ने दादरी शहर के आसपास अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनियों में कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण ढहाए। विभाग की कार्रवाई का लोगों ने विरोध करने का प्रयास भी किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के सामने एक न चली। विभाग की ओर से अवैध निर्माण करने वालों को इससे पहले नोटिस भी जारी किए जा चुके थे।
विज्ञापन

शहर से बाहर महेंद्रगढ़ बाईपास रोड और गांव भैरवी के समीप कुछ लोगों ने प्लाट खरीदकर निर्माण शुरू किया हुआ था। इसके लेकर विभाग की ओर से नोटिस भी जारी किए गए थे। इसके तहत सोमवार को नगर योजनाकार विभाग के अधिकारी दादरी के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट आशीष मान और दादरी सदर थाना प्रभारी जगबीर सिंह व उनकी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान अवैध रूप से की गई प्लाटों की चाहरदीवारी और पक्की दीवारेें जेसीबी के माध्यम से ढहा दी गई। प्रशासन की इस कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन अपने पक्ष में कोई ठोस प्रमाण नहीं दे पाए। नगर योजनाकार राजकीर्ति ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अवैध रूप से बसाई जा रही कालोनियों में निवेश न करें। यहां किसी प्रकार के निर्माण की अनुमति नहीं दी जाती है। नागरिक अपनी पूंजी को शहर की कानूनी रूप से वैध रिहायशी कॉलोनियों में ही लगाएं। इससे उनका मकान या दुकान बनाने का सपना बिना किसी बाधा के पूरा हो सके।
विज्ञापन

पिछले पांच माह से नियमित अंतराल पर हो रही कार्रवाई
जिला योजनाकार विभाग की टीम पिछले पांच माह से लगातार सक्रिय है। कोरोना काल में भी विभाग ने डेमोलेशन की कार्रवाई जारी रखी। इससे पहले घिकाड़ा रोड, रावलधी-भिवानी लिंक रोड पर भी अवैध निर्माण ढहाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध निर्माण करवाने वालों को हम पहले नोटिस दे चुके हैं। सोमवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मदद से अवैध निर्माण ढहाए गए हैं। यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।
-राजकीर्ति, जिला योजनकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed