{"_id":"674b67b87176fc6dbd0d2ff4","slug":"the-dispute-between-the-ortho-specialist-and-smo-could-not-be-resolved-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-127205-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नहीं सुलझ पाया ऑर्थो विशेषज्ञ और एसएमओ का विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नहीं सुलझ पाया ऑर्थो विशेषज्ञ और एसएमओ का विवाद
Sun, 01 Dec 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
एसएमओ और हड्डी रोग विशेषज्ञ विवाद की जांच के लिए सीएमओ कार्यालय में पहुंचे डीएसपी धीरज कुमार।
चरखी दादरी। नागरिक अस्पताल के एसएमओ और हड्डी रोग विशेषज्ञ के बीच हुआ विवाद नहीं सुलझ सका है। दो दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. अनिल बिरला के संज्ञान में भी यह मामला आ चुका है। जांच के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे डीएसपी धीरज कुमार से सीएमओ डॉ. राजविंद्र मलिक ने मामला निपटाने के लिए दो दिन का समय और मांगा है।
एसएमओ डॉ. राहुल राठी 25 नवंबर को नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण कर रहे थे। उसी दौरान वह हड्डी रोग विशेषज्ञ के कमरा नंबर 14 में पहुंच गए। वहां प्लास्टर का सामान पड़ा मिला तो उन्होंने मोबाइल फोन में वीडियो बना दी। इसके विरोध में उनकी हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव बैनीवाल के साथ कहासुनी हो गई। बाद में मामला बढ़कर थाने तक जा पहुंचा और दोनों पक्षों की ओर से पुलिस के साथ विभाग के उच्चाधिकारियों को भी शिकायत भेजी गई।
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले डीएसपी धीरज कुमार इस मामले में सीएमओ कार्यालय पहुंचे थे। वहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद सीएमओ डॉ. राजविंद्र मलिक ने पुलिस से मामले को निपटाने के लिए सोमवार तक का समय मांगा।