फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The discussions between farmer organizations and officials regarding crop compensation were fruitless.

Charkhi Dadri News: फसल मुआवजे के लिए किसान संगठनों और अफसरों के बीच वार्ता बेनतीजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
The discussions between farmer organizations and officials regarding crop compensation were fruitless.
जिले में राजस्व विभाग अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए किसान नेता। स्रोत:विज्ञप्ति
चरखी दादरी। जिला राजस्व अधिकारी व कृषि विभाग के अधिकारियों ने भाकियू प्रतिनिधिमंडल के साथ ओलावृष्टि से हुए नुकसान के मुआवजे के लिए बैठक में चर्चा की। इस दौरान अधिकारियों और किसानों की यह बैठक बेनतीजा रही। अब उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक होगी।
विज्ञापन

एमएसपी किसान मोर्चा प्रदेश संयोजक जगबीर घसौला ने बताया कि लघु सचिवालय परिसर के मीटिंग हॉल में जिला राजस्व अधिकारी एवं डीडीए कृषि विभाग ने भाकियू प्रतिनिधिमंडल के साथ मुआवजा पर चर्चा की। जगबीर घसौला ने कहा कि ओलावृष्टि के समय प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किसानों को भरोसा दिलाया था कि फसलों में ओलावृष्टि के नुकसान का मुआवजा फसल मंडी में जाने से पहले मिल जाएगा। आज तक मुआवजा नहीं मिला है।
विज्ञापन

जगबीर घसौला ने जिला राजस्व अधिकारी और डीडीए से ओलावृष्टि मुआवजा विवरण का ब्योरा मांगा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अधिकारियों का बैठक में तर्क रहा कि मुआवजा देना सरकार के हाथ में है। मुआवजे के संबंध में विभाग की तरफ से आधिकारिक तौर पर सभी प्रक्रियाएं पूरी कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला राज्यसभा अधिकारी व डीडीए ने बैठक में बताया कि ओलावृष्टि से जिन गांवों में नुकसान हुआ था। उन गांवों से फसल बिक्री के आंकड़ों को क्षतिपूर्ति पोर्टल एवं ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल से मिलान किया गया है। फसल बिक्री के आंकड़ों के अनुसार किसानों ने औसत पैदावार के हिसाब से सरकारी खरीद पर अनाज की बिक्री की है। जगबीर घसौला ने कहा कि फसल मुआवजा नहीं मिलने के कारण किसानों में रोष है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भूप सिंह दलाल, प्रदेश महासचिव रणबीर, जिला अध्यक्ष ब्रह्मपाल बाढड़ा, कृष्ण लाड, दीपक शर्मा, जगबीर बलकरा, भूपसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed