{"_id":"6a8216e4f92e72a90d07ec17","slug":"the-deputy-commissioner-hoisted-the-flag-at-the-new-mini-secretariat-complex-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-159053-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: उपायुक्त ने नए लघु सचिवालय परिसर में किया ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: उपायुक्त ने नए लघु सचिवालय परिसर में किया ध्वजारोहण
Mon, 17 Aug 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
नए लघु सचिवालय में ध्वजारोहण करतीं उपायुक्त व अन्य अधिकारी।
चरखी दादरी। उपायुक्त मनदीप कौर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नए लघु सचिवालय भवन परिसर में ध्वजारोहण किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी, सीईओ जिला परिषद विजेन्द्र हुड्डा, एसडीएम डाॅ. विरेन्द्र सिंह, सीटीएम सुरेश कुमार व एक्सईएन गुरचरण सहित लोक निर्माण विभाग और उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने कैंप कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया।
उपायुक्त ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कर्मचारियों के साथ राष्ट्रीय पर्व अत्यंत देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। ध्वज फहराए जाने के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी।