{"_id":"677e9f9d6d2175f57c07579d","slug":"the-deadline-for-drop-out-survey-has-been-extended-till-15-january-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-129547-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: प्रदेश में 15 जनवरी तक बढ़ी ड्रॉप आउट सर्वे की सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: प्रदेश में 15 जनवरी तक बढ़ी ड्रॉप आउट सर्वे की सीमा
Wed, 08 Jan 2025 09:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 08 Jan 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में चल रहे ड्रॉप आउट सर्वे की समय सीमा 8 जनवरी से बढ़ाकर 15 जनवरी कर दी गई है। अब शिक्षकों को एक सप्ताह और सर्वे करना होगा और विद्यार्थियों की पहचान कर डाटा विभाग को सौंपना होगा।
स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से 8 जनवरी तक प्रदेश में सभी स्कूल शिक्षकों को ड्रॉप आउट सर्वे के निर्देश दिए गए हैं। अब स्कूल मुखिया अपने स्तर पर शिक्षकों की ड्यूटी लगाकर सर्वे करा रहे हैं। इसके तहत शिक्षक भी प्रतिदिन गांवों व नियुक्ति स्थानों पर जाकर सर्वे कर रहे हैं। इसमें शिक्षक परिजनों से मिलकर बातचीत करते हैं और बच्चों की जानकारी जुटाते हैं। ड्रॉप आउट मिलने पर उसका डाटा रजिस्टर में नोट किया जाता है।
बुधवार को निदेशालय की ओर से पत्र जारी कर सर्वे 15 जनवरी तक बढ़ा दिया गया। अब शिक्षकों को 15 जनवरी तक धरातल पर काम करना होगा और ड्राॅप आउट बच्चों का डाटा एकत्र कर विभाग को सौंपना होगा। दरअसल, ड्रॉप आउट सर्वे का डाटा फीड करने के लिए पोर्टल बनाया गया है। अब पोर्टल न चलने के कारण विभाग ने सर्वे की समय सीमा एक सप्ताह और बढ़ा दी है।