{"_id":"64861a866277a5046a071324","slug":"the-country-dependent-on-foreign-companies-has-become-self-sufficient-today-dharambir-singh-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-1358-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी कंपनियों पर निर्भर रहने वाला देश आज बना आत्मनिर्भर : धर्मबीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी कंपनियों पर निर्भर रहने वाला देश आज बना आत्मनिर्भर : धर्मबीर सिंह
Mon, 12 Jun 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान बैठक को संबोधित करते हुए सांसद धर्मबीर सिंह।
बाढड़ा। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की महाशक्ति बनकर उभरा है। आज देश अन्न, रोजगार, शिक्षा, सैन्य उपकरण, दवा व विज्ञान में आत्मनिर्भर बन चुका है। कल तक छोटी-छोटी जरूरतों के लिए विदेशी कंपनियों पर निर्भर रहने वाला भारत आज खुद के उपकरण व दवाएं विदेशों में भेज रहा है।
सांसद ने बताया कि भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत 19 जून को दादरी में बड़ी रैली आयोजित होगी, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के दिग्गज भागीदारी करेंगे। यह बात उन्होंने भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगल गोपी की अध्यक्षता में दादरी रोड स्थित सुंदर वाटिका में बाढड़ा मंडल कार्यकर्ताओं की महाजनसंपर्क बैठक को संबोधित करते हुए कही।
सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में देश के सोने तक को गिरवी रखना पड़ा। मोदी सरकार ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के तीन जिलों को सीधा चंडीगढ़ से जोड़ने व चरखी दादरी, भिवानी, नारनौल की दिल्ली जयपुर से दूरी कम करने के लिए अरबों रुपये की राशि जारी की है।
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढ़ी ने कहा कि महाजनसंपर्क अभियान को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में उत्साह बना हुआ है। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन मंदीप डालावास, एडवोकेट रामकिशन शर्मा, सहकारी बैंक चेयरमैन सुधीर चांदवास, जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार, आनंद फौजी, रामबीर बेरला, पूर्व चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप सिंटी, ब्राह्मण नेता सीताराम शर्मा, जिला पार्षद सुनील इंजीनियर आदि मौजूद रहे।