फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The corporation has revised the schedule for sowing Kharif crops.

Charkhi Dadri News: निगम ने खरीफ फसलों की बिजाई के लिए समय-सारिणी में किया बदलाव

Tue, 23 Jun 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 23 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
The corporation has revised the schedule for sowing Kharif crops.
दादरी के रेलवे रोड स्थित पावर सब स्टेशन। 
चरखी दादरी। बिजली निगम ने खरीफ फसलों की बिजाई के सीजन को देखते हुए समय-सारिणी में बदलाव किया है। अब बिजली नलकूप कनेक्शनधारकों को दिन में बिजली की आपूर्ति की जाएगी। घरेलू उपभोक्ताओं को एक फेस बिजली दोपहर 12:00 से 16:00 बजे तक व 20:30 से 00:30 बजे तक बिजली दी जाएगी। इसी प्रकार 11 केवीए बिजली लाइन से 19:00 से 7:00 बजे तक व 11:45 से 15:45 तक बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन

बिजली ट्यूबवेल कनेक्शनधारकों को दोपहर में 2:45 से रात 10:45 बजे तक तीन फेस बिजली आपूर्ति की जाएगी। नई समयसारिणी ग्रामीण क्षेत्रों के कृषि व घरेलू फीडरों के लिए लागू की गई है। शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का पुराना शेड्यूल लागू रहेगा।
विज्ञापन

ज्ञात रहे गत अप्रैल माह में फसल कटाई सीजन के दौरान बिजली चालित ट्यूबवेल की सप्लाई दिन के समय बंद की गई थी। फसल कटाई के समय ट्यूबवेल के लिए बिजली की सप्लाई रात के समय शुरू की गई थी। जिले में करीब पांच हजार बिजली चालित ट्यूबवेल हैं जिनके जरिए किसान फसलों की सिंचाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासकर रेतीला एरिया जहां जमीनी पानी का स्तर काफी नीचे हैं वहां किसान बिजली की मोटर से पानी का उठान करते हैं। कई भागों में तो जलस्तर 300 फीट नीचे होने पर किसानों को दो मोटर लगाकर पानी का उठान करना पड़ता है तब जाकर सिंचाई हो पाती है।
अब बिजली ट्यूबेवल के लिए दिन के समय आठ घंटे बिजली दी जाएगी। पहले रात के समय आपूर्ति की जा रही थी। घरेलू उपभोक्ताओं को कुछ घंटे दिन व कुछ घंटे रात के समय बिजली दी जाएगी। जिन भागों में ट्यूबवेल ज्यादा संख्या में हैं वहां किसानों ने खेतों में ही रिहायशी मकान बना रखे हैं।

करीब 50 गांवों में खेतों में 20 से 30 घरों की ढाणियां बसी हुई हैं जिनमें निगम 11 हजार वोल्टेज की लाइन से एक फेस की बिजली आपूर्ति भी करता है। इसी प्रकार 11 केवीए बिजली लाइन से 19:00 से 7:00 बजे तक व 11:45 से 15:45 तक बिजली दी जाएगी। इसी प्रकार दिन के समय 12 से साढ़े चार बजे तक आपूर्ति की जाएगी। निगम की यह समयसारिणी 21 जून से लागू हो गई है। घरेलू उपभोक्ताओं को 16 घंटे व ट्यूबवेल के आठ घंटे बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed