{"_id":"692de1270810dda7060db684","slug":"the-condition-of-28-streets-in-ward-18-will-be-improved-at-a-cost-of-rs-1-crore-the-city-council-passed-the-budget-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-148272-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: वार्ड 18 में एक करोड़ की लागत से सुधरेगी 28 गलियों की दशा, नगर परिषद ने बजट किया पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: वार्ड 18 में एक करोड़ की लागत से सुधरेगी 28 गलियों की दशा, नगर परिषद ने बजट किया पास
Tue, 02 Dec 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
वार्ड में जर्जर गली जिसका पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। संवाद
चरखी दादरी। शहर के वार्ड 18 में कच्ची व जर्जर 28 गलियों की दशा सुधारने के लिए नगर परिषद की ओर से एक करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए नगर परिषद ने एस्टीमेट बनाकर बजट को मंजूरी दे दी है। वार्ड पार्षद अन्नू रानी ने बताया कि नगर परिषद की ओर से शहर के वार्ड 18 में 10 कच्ची गलियों को इंटरलॉकिंग टाइलों से पक्का बनवाने और 18 जर्जर गलियों का पुनर्निर्माण करवाने के लिए एक करोड़ रुपये की बजट राशि मंजूर की गई है।
जलभराव की रहती है समस्या
वार्ड की कच्ची गलियों में जलभराव होने के कारण स्थानीय लोगों के अलावा यहां से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। गलियों की दशा व दिशा सुधारने के लिए नगर परिषद की ओर से एक करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। जल्दी ही सभी गलियों का निर्माण करवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी इसके बाद गलियों का कार्य शुरू हो सकेगा।
पांच हजार लोगों को मिलेगी राहत
वार्ड में 28 गलियों की दशा सुधरने के बाद स्थानीय लोगों के अलावा यहां से गुजरने वाले पांच हजार लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, इसके अलावा गलियों में जलभराव की स्थिति से छुटकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन
बारिश के दिनों में होती थी परेशानी
स्थानीय निवासी रामबीर फोगाट, संजय फोगाट, बलबीर सिंह, रणधीर सिंह ने बताया कि सबसे विकट हालात बारिश के दिनों में होते हैं, जब कच्ची गलियों में घरों के सामने जलभराव की स्थिति बन जाती है। ऐसे में लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर बन जाता था। वहीं, इसके बुजुर्ग व छोटे बच्चे यहां गिरकर घायल हो जाते थे।
-- -- -- -- -- -- --
नगर परिषद चेयरमैन बख्शीराम सैनी ने बताया कि शहर की सभी जर्जर व कच्ची गलियों की दशा सुधारने के लिए बजट का उचित प्रावधान है। हमारा प्रयास है कि सभी वार्डों की गलियों को जल्दी ही ठीक करवाया जाएगा। शहरवासियों को परेशानी नहीं होने देंगे।